For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तारीख अगर '15 जनवरी' है तो विराट कोहली शतक मारेंगे, नहीं मानते हैं तो आंकड़े देख लीजिए

नई दिल्ली। विराट कोहली के सामने सारे रिकॉर्ड बौने साबित होते आए हैं। विराट कोहली अगर मैदान पर खेलने उतरे हैं तो रिकॉर्ड बनने तय हैं। रोज नए कीर्तिमान रच रहे विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बेहतरीन शतक जमाया और टीम इंडिया के सामने 299 रन के लक्ष्य को बौना साबित किया और टीम को जीत दिलाकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कराई।

मंगलवार को विराट कोहली ने एडिलेड में शतक मारकर तारीखों का एक नया रिकॉर्ड खड़ा किया। दरअसल विराट कोहली ने पिछले तीन साल के शुरुआत में 15 तारीख को शतक जड़ा है। साल भर पहले यानी 15 जनवरी 2018 को साउथ अफ्रीकी और भारत के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कोहली के बल्ले से शतक निकला था।

15 जनवरी, 2017 को भारतयी टीम पुणे वनडे मे इंग्लैंड के खिलाफ 350 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी। कोहली ने उस मुकाबले में 105 गेंदों पर 122 रन की शानदार पारी खेल भारत को जीत दिलाई। पिछले तीन साल की तारीखें गवाह है कि विराट कोहली के लिए 15 जनवरी बेहद शानदार रही है। सी दिन वह पिछले तीन सालों से साल की अपनी पहली सेंचुरी जड़ रहे हैं।

इसके अलावा विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक मारने के साथ ही अपने वनडे करियर का 39वां शतक जड़ा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनका छठा शतक था और ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए पांचवां है।

बता दें कि विराट कोहली ने 112 गेंद का सामना करते हुए 104 रन की उपयोगी पारी खेली और भारत को संकट से बाहर निकाला। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Wednesday, January 16, 2019, 18:40 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+