
शास्त्री का बयान
और शायद इसी वजह से शास्त्री का बयान आया है कि राहुल द्रविड़ के बतौर कंसल्टेंट टीम इंडिया के साथ जुड़ने पर उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने साफ कहा है कि द्रविड़ के लिए सलाहकार के तौर पर टीम इंडिया के दरवाजे खुले हुए हैं, वैसे सूत्रों की मानें तो इस साल के आखिर में शुरू हो रहे द. अफ्रीका के दौरे के लिए द्रविड़ की सेवाएं ली जा सकती हैं।

इंडिया-ए और अंडर-19 फुल टाइम कोच द्रविड़
गौरतलब है कि रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हम सभी जानते हैं कि इंडिया-ए और अंडर-19 फुल टाइम कोच द्रविड़ के आने से टीम को बहुत फायदा होगा। वो फैसला करके बीसीसीआई को बता दें कि वह कैसे अपना समय निकाल पाएंगे। हमें खुशी होगी कि द्रविड़ जैसा खिलाड़ी इस तरह से हमारी टीम से जुड़े।

श्रीलंका दौरे
मालूम हो कि टीम इंडिया के कोच शास्त्री के साथ श्रीलंका दौरे पर जा रही है। केवल भारत के लिए ही नहीं बल्कि रवि शास्त्री के लिए भी बतौर कोच ये दौरा काफी मायने रखता है।

टीम इंडिया के कोच शास्त्री
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को श्रीलंका में तीन टेस्ट, पांच वनडे मैच और एक टी20 मैच खेलना है। तीन टेस्ट गाले, कोलंबो और कैंडी में खेले जाएंगे।

(तीनों फॉर्मेट) खेलने वाली
आठ साल में यह पहली बार है जब टीम इंडिया श्रीलंका में फुल सीरीज (तीनों फॉर्मेट) खेलने वाली है। इस दौरे से पहले मीडिया से मुखातिब हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें नए कोच रवि शास्त्री के साथ अच्छे कामकाजी रिश्ते की उम्मीद है क्योंकि टीम निदेशक के रूप में इस पूर्व भारतीय कप्तान के पिछले कार्यकाल के दौरान उन्हें एक-दूसरे की अच्छी समझ है। शास्त्री इससे पहले 2014 से 2016 के बीच भारत के टीम निदेशक रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications