For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित को T-20 कप्तान नहीं बनाया, तो इसमें भारत का नुकसान है : गंभीर

नई दिल्ली। अगर रोहित शर्मा को टी20 क्रिकेट टीम का कप्तान नहीं बनाया तो इसमें भारत का ही नुकसान है। ऐसा मानना है पूर्व क्रिकेटर गाैतम गंभीर का। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांचवीं हार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल हुआ। रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए फाइनल मैच में 68 रनों की पारी भी खेली। ऐसे में गंभीर कहा, 'अगर रोहित शर्मा भारतीय कप्तान नहीं बनते तो यह उनका नुकसान है, रोहित का नहीं।'

नहीं बने कप्तान तो शर्मनाक बात

नहीं बने कप्तान तो शर्मनाक बात

गंभीर ने कहा, ‘हां, कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी उसकी टीम होती है और मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं लेकिन कप्तान को परखने का पैमाना क्या है कि कौन अच्छा है और कौन नहीं? इसके लिए कोई पैमाना और मापदंड समान होना चाहिए। रोहित के नेतृत्व में मुंबई ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं।' उन्होंने आगे कहा, ‘हम सभी धोनी को सफल कप्तान मानते हैं। इसका कारण है कि उनकी अगुवाई वाली टीम ने दो विश्व कप और तीन आईपीएल खिताब जीते हैं। तो रोहित ने भी तो 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। वह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। अगर उसे आने वाले समय में भारत की वनडे या टी20 टीम का कप्तान नहीं बनाया गया तो यह शर्मनाक होगा।'

इसमें भारत का ही नुकसान

इसमें भारत का ही नुकसान

उन्होंने आगे कहा, ‘कोई भी खिलाड़ी इससे अधिक कुछ नहीं कर सकता। वह सिर्फ उन टीमों को जीत दिलाने में मदद कर सकता है जिनकी वह कप्तानी कर रहा है। ऐसे में अगर रोहित को भारतीय टीम का कप्तान नहीं बनाया जाता है तो इसमें उनका (भारत का) ही नुकसान होगा।' हालांकि गंभीर का कहना यह नहीं है कि विराट कोहली की कप्तानी खराब है, लेकिन उनका कहना है कि रोहित को आजमाया जा सकता है।

रोहित को इसलिए देना चाहिए माैका

रोहित को इसलिए देना चाहिए माैका

गंभीर ने कहा, ‘वह कप्तानी बांटने पर विचार कर सकते हैं। कोई भी बुरा नहीं है। रोहित दिखा चुके हैं कि सीमित ओवरों में उनकी कप्तानी और कोहली की कप्तानी में कितना बड़ा अंतर है। एक खिलाड़ी की अगुआई में उसकी टीम ने पांच खिताब जीते, वहीं कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता।' गंभीर ने कहा, ‘मैं यह इसलिए नहीं कह रहा कि कोहली बुरा कप्तान है। लेकिन दोनों को बराबर माैका मिलना चाहिए। आपको दोनों को समान पैमाने पर मापना होगा।'

Story first published: Wednesday, November 11, 2020, 15:59 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+