
किंग्स इलेवन पंजाब के सहमालिक का बयान-
इन्हीं सब घटनाओं के मद्देनजर आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया ने टी 20 टूर्नामेंट को आगे बढ़ाने के फैसले के बाद कहा, "आईपीएल इस महत्वपूर्ण नहीं है कि इसके लिए किसी भी इंसान की जान दांव पर लगा दी जाए।"
IPL 2020 हो जाएगा कैंसिल, अगर इस तारीख तक नहीं हुआ कोई फैसला
वाडिया ने आगे यहां तक कहा कि अगर आने वाले दो तीन सप्ताह के अंदर हालात काबू में नहीं आते हैं तो आईपीएल को नहीं होना चाहिए।

'एक इंसान की भी जान आईपीएल से बड़ी है'
वाडिया ने शुक्रवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली सहित बीसीसीआई के अधिकारियों से बात की, ने कहा कि आईपीएल होने के लिए पहले स्थिति में सुधार होना चाहिए।
"एक मानव जीवन के लिए भी कोई समझौता नहीं हो सकता है। अगर हम आईपीएल को रद्द करते हैं और एक जीवन बचाते हैं, तो हमें ये करना होगा। यह मेरी निजी राय है। सॉरी कहने से कहीं बेहतर सुरक्षित रहना है, "वाडिया ने कहा।

'निश्चित तौर पर फिर आईपीएल नहीं होना चाहिए'
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने मुंबई में शनिवार को बैठक कर कार्रवाई का अगला रास्ता तय किया। इस आयोजन को रद्द करने की संभावना के अलावा, 15 अप्रैल के बाद दर्शकों के बिना आईपीएल आयोजित करना भी एक विकल्प है।
वाडिया ने कहा, "पहला बेंचमार्क 15 अप्रैल है। अगर दो-तीन हफ्तों के बाद स्थिति में सुधार होता है, तो इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है, अगर नहीं तो आईपीएल निश्चित रूप से नहीं होना चाहिए।" वाडिया, बाकी फ्रैंचाइजी मालिकों के साथ, गवर्निंग काउंसिल की बैठक से पहले शनिवार को आईपीएल अधिकारियों से मिलेंगे।

क्रिकेट को लगा 'कोरोना'
बता दें कि लगभग सभी बड़ी श्रृंखलाएं या टूर्नामेंट जो कुछ दिनों में शुरू होने वाले थे, उन्हें बंद या स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय श्रृंखला को टाल दिया है। इंग्लैंड ने श्रीलंका में अपनी टेस्ट सीरीज भी बंद कर दी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चल रही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी कटौती की है। नतीजतन, PSL अब 23 मार्च के बजाय 18 मार्च को समाप्त होगा। इतना ही नहीं शनिवार को, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने चल रही एकदिवसीय श्रृंखला के साथ-साथ आगामी T20I श्रृंखला को भी स्थगित कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
