Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 : ऋषभ पंत का पत्ता काटने वाले दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों के नाम घोषित हो चुके हैं। कईयों ने अटकलें लगाई हुईं थी कि विस्फोटक खिलाड़ी ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी के बैकअप के रूप में चुना जाएगा लेकिन 15 साल अनुभवी दिनेश कार्तिक ने उनका पत्ता काट दिया है। विश्व कप के लिए टीम में चुने जाने पर कार्तिक ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर मैं यह कहता हूं कि मैं चयन के बारे में बहुत सोच रहा था तो यह झूठ होगा। मैंने चयन वाले दिन सुबह ही इस पर विचार किया।

दिया यह बयान

दिया यह बयान

कार्तिक ने कहा कि मैं अभी बहुत खुश हूं लेकिन अभी हम एक टूर्नामेंट (आईपीएल) में खेल रहे हैं। एक टीम का कप्तान होने के नाते मैं हर किसी की मदद करने की कोशिश करता रहा हूं और वर्तमान काम पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कार्तिक को माैका नहीं मिला था। अटकलें लगाईं गई कि उन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है। इसपर कार्तिक ने आस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर मैं थोड़ा हैरान था लेकिन मुझे भरोसा था कि जो होना है वह होकर रहेगा। कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती और बेहतर यही होता है कि आप उसके बारे में नहीं सोचें। मैंने उस दौर में क्रिकेट के लिहाज से खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखा।

VIDEO: विश्व कप में जगह ना मिलने पर मीडिया के सामने रो पड़ा यह क्रिकेटर

पता था क्या होना है

पता था क्या होना है

जैसे कि आईपीएल शुरू होने से पहले विराट कोहली व कोच रवि शास्त्री बता दिया था कि उन्होंने टीम चुन ली है, तो यह बात एकदम सही निकली। कार्तिक को भले ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज में ना शामिल किया गया हो लेकिन वो जानते थे आगे क्या होने वाला है। कार्तिक ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम घोषित किए जाने से पहले चयनकर्ताओं से कोई बात नहीं हुई थी लेकिन बहुत पहले उन्होंने साफ कर दिया था कि वे मुझे पर्याप्त मौके देंगे और उन्हें भी जो इस स्थान के लिए योग्य में हैं। यह बहुत पहले बता दिया गया था और हम सभी इससे अवगत थे।

VIDEO: विश्व कप में जगह ना मिलने पर मीडिया के सामने रो पड़ा यह क्रिकेटर

ऐसी है 15 खिलाड़ियों की टीम-

ऐसी है 15 खिलाड़ियों की टीम-

विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा (वीसी), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (डब्ल्यूके), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 10:59 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+