नई दिल्ली। हाल ही मे खत्म हुई भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के हीरो रहे भारत के स्टार स्पिनर आर. अश्विन ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह को गुड लक कहा है।
हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज मे अश्विन ने दमदार गेंदबाजी की, उनको मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। तीन मैचों में 27 विकेट की बदौलत वो आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बॉलर बन गए हैं।
अपने नाम पर कई रिकॉर्ड रखने वाला अश्विन के नाम पर सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने एशियाई गेंदबाज होने का रिकॉर्ड है। अब इस रिकॉर्ड पर पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह की नजर है।
अश्विन ने जब कराची के खेल पत्रकार फैजान का ट्वीट देखा जिसमें यासिर के अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद जताई गई तो अश्विन ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें अपना रिकॉर्ड टूटते हुए देखकर खुशी होगी।
@faizanlakhani @Shah64Y good luck,may the force be with him.He is such a delight to watch.
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) October 12, 2016
दुबई में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाक बॉलर शाह का ये 17 वां मैच है, उनके नाम 16 मैचों में 95 विकेट हैं। अश्विन ने 18 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे, ऐसे में अगर शाह को पांच विकेट मिलते हैं तो वो अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
टेस्ट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉर्ड लोहमन के नाम है। जिन्होंने 16 टेस्ट में ही 100 विकेट के आंकड़े को छू लिया था।
बांग्लादेश को अपने पाले में करने के लिए चीन ने चली एक और चाल