भारतीय फैंस से बचना है तो बाथरूम में ही रहो, जस्टिन लैंगर ने सुनाई आपबीती
नई दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं कि क्रिकेट के प्रति जितनी दिवानगी भारतीय लोगों में दिखती है वो किसी अन्य देशों के लोगों में नहीं है। यही कारण है कि लोग अपने चेहेते क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। चाहे फिर मैच के दाैरान सुरक्षा का घेरा तोड़कर मैदान में जाकर खिलाड़ी के गले या पैर छूना क्यों ना हो। इसका अनुभव पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जस्टिन लैंगर ने भी जाहिर किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द टेस्ट' में बताया कि कैसे भारतीय फैंस से बचने के लिए बाथरूम में रहना ही ठीक है।

बताया कैसे बचना है भारतीय फैंस
लैंगर ने कहा, "हां, पहले कुछ हफ्ते तो मुझे भारत बहुत ही प्यारा लगा लेकिन इसके बाद यह सब बहुत ज्यादा सताने वाला था। ईमानदारी से कहूं तो भारतीय क्रिकेट से बहुत ज्यादा ही प्यार करते हैं और इनसे बचने के लिए जहां आप कपड़े बदलते हैं वहां या फिर बाथरूम रहकर ही बच सकते हैं।"

सेल्फी के लिए आते हैं रूम में
जस्टिन लैंगर ने साथ ही बताया कि भारत में यह बहुत आम बात है कि लोग होटल में आपका कमरा खटखटाएं और रूम सर्विस का बहाना कर आपके साथ सेल्फी लें। लैंगर ने कहा "होटल रूम में भी ये बहुत ही आम सी बात थी कि लोग झूठ में रूम सर्विस के बहाने आपके कमरे का दरवाजा खटखटाएं और आपके साथ सेल्फी की मांग करें। यह वाकई बहुत ही दुखी करने वाला होता है।"

नाथन ने भी बताया अनुभव
वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल ने भी भारत में खेलने के दौरान कुछ ऐसा ही अनुभव किया था। उन्होंने बताया, "भारतीय क्रिकेट को बहुत ज्यादा ही प्यार करते हैं। अगर आप अच्छा करते हैं तो आपका काफी प्यार मिलेगा और आपने अच्छा नहीं किया तो वो आपको जानते भी नहीं है।" ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हमेशा से ही क्रिकेट में काफी जबरदस्त प्रतिद्वंदिता देखने को मिलती है। इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होती है, लेकिन इस सबके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में भी बेहद लोकप्रिय हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
