युवराज ने सैकड़ा जड़कर चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब, बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडिया न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में युवराज सिंह को शामिल ना करने के बाद उनके फैंस को काफी झटका लगा था। हालांकि घरेलू सीरीज में युवराज सिंह लगातार अच्छा खेल रहे हैं और उनकी फिटनेस भी काफी अच्छी है, बावजूद चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला के लिए उनके नाम पर एक बार भी विचार नहीं किया।
लेकिन अब युवी ने अपने बल्ले से चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है। युवी ने रणजी सीरीज में शानदार सैकड़ा जमाकर अपने विरोधियों के मुंह पर तमाचा मारा है आपको बता दें कि रणजी मैच में युवराज ने एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है।
आपको बता दें कि पंजाब और मध्यप्रदेश की टीमों के बीच खेले गए मैच में युवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के खिलाफ 164 रन बनाए जिसमें 24 चौके शामिल हैं। यही नहीं युवराज के शतक के ही बदौलत पंजाब ने एक दिन में 347 रन बनाकर नया रिकॉर्ड खड़ा कर दिया है। युवराज की ये 25वीं फर्स्ट क्लास सेन्चुरी है।
गौरतलब है कि युवराज ने अपना आखिरी वनडे 2013 में केन्या के खिलाफ खेला था, जबिक इसी साल उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल किया गया था, जहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
