Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच के दौरान बंद रहेगा ओल्ड ट्रेफर्ड का एयर स्पेस, जानिए क्यों

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप मैचों के दाैरान स्टेडियम से ऊपर गुजरने वाले विमानों पर फिलहाल आईसीसी ने पाबंदी लगा दी है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहे सेमीफाइनल मैच की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम को 'नो फ्लाई जोन' घोषित किया गया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ''हमने सुरक्षा में चूक की बात स्पष्ट तौर पर बताई थी और हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया था। इसके तहत ईसीबी ने सीईओ राहुल जौहरी को पुष्टि की है कि एक दिन के लिए ओल्ड ट्रैफर्ड के वायु क्षेत्र को 'नो फ्लाई जोन' घोषित किया गया है।''

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच हुए एक के दौरान "एयर जस्टिस फॉर बलूचिस्तान" के बैनर के साथ मैदान के ऊपर से विमान उड़ान भरता हुआ दिखाई दिया। इस कारण मैच देखने आए दर्शकों के बीच लड़ाई भी देखने को मिली थी। बाद में आईसीसी ने भी माना कि उनसे सुरक्षा में चूक हुई है। लेकिन मामला तब ज्यादा बढ़ गया जब भारत-श्रीलंका के बीच हुए मैच में कई बार विमान गुजरता दिखाई दिया। भारत-श्रीलंका मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक के बाद एक तीन विमान निकले जिन पर राजनैतिक संदेश लिखे हुए थे।

पहले विमान पर एक बैनर लटका हुआ था और उस बैनर पर लिखा था-'कश्मीर के लिए न्याय'। इसी के बाद एक और विमान निकला जिस पर एक और बैनर लगा हुआ था और उस पर लिखा था- 'भारत नरसंहार बंद करो और कश्मीर को आजाद करो।' इन दोनों विमानों के बाद एक और विमान स्टेडियम के ऊपर से गुजरा जिसके बैनर पर लिखा था कि भारत में मॉब लिंचिंग बंद की जाए। इसके बाद बीसीसीआई ने आईसीसी को खत लिखते हुए इसे सुरक्षा की एक बड़ी चूक माना था। इसके बाद बीसीसीआई के सख्त रवैये के चलते अब आईसीसी ने भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच को आयोजित किए जाने वाले स्टेडियम को 'नो फ्लाई जोन' घोषित किया।

Story first published: Tuesday, July 9, 2019, 15:00 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+