INDvsAUS, 1st T-20: रोमाचंक मुकाबले में 3 विकेट से जीता ऑस्ट्रेलिया, मैक्सवेल बने हीरो
नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दो मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच तीन विकेट से जीत लिया है। आखिरी गेंद तक चले इस रोमाचंक मुकाबले के हीरों रहे ग्लेन मैक्सवेल जिन्होंने 56 रनों की शानदार पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भुमिका निभाई। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ही ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 127 बना लिए।
हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू ओपनिंग जोड़ी पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा और लगातार गेंदों पर स्टॉइनिस (1) और फिंच (0) को चलता कर दिया। लेकिन उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार काउंटर अटैक का मुजायरा पेश करते हुए डार्सी शार्ट के साथ स्कोर को 89 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन उसके बाद चहल ने मैक्सवेल को चलता कर भारत को मैच में वापस ला दिया। मैक्सवेल ने आउट होने से पहले शानदार 56 रनों की पारी खेली। इसके बाद कंगारू विकेटों के गिरने का सिलसिला तेज हो गया और एक के बाद एक ंऑस्ट्रेलिया अपने विकेट खोता गया।
मैक्सवेल के अलावा डार्सी शॉर्ट ने भी 37 रनों की उपयोगी पारी खेली। कंगारू पारी के 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने हैंड्सकांब और नाथन कूल्टर नाइल को लगातार गेंदों पर चलता कर एक समय भारत को जीत के लिए अग्रसर कर दिया था। लेकिन उमेश यादव कंगारूओं को अंतिम ओवर में 14 रन बनाने से रोक नहीं सके और अंतिम गेंद तक खिंचे इस मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करते हुए भारत की शुरुआत मैच में खराब रही और रोहित शर्मा केवल पांच रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान विराट कोहली और धवन के स्थान पर खेल रहे केएल राहुल ने पारी को पॉवरप्ले में बढ़िया तरीके से आगे बढ़ाया। लेकिन जब लग रहा था की ये दोनों बल्लेबाज भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचा देंगे तभी कोहली (24) आउट हो गए और फिर पंत के रूप में भारत को एक और झटका लगा। पंत (3) आते ही रन आउट हुए।
यहां से भारतीय पारी का लड़खड़ाने का जो दौर शुरू हुआ वह अंत तक नहीं रूका। भारत ने एक के बाद एक दिनेश कार्तिक (1), क्रुणाल पांड्या (1) और उमेश यादव (2) का विकेट गंवा दिया। जबकि दूसरे छोर पर धोनी अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 37 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। कंगारूओं की ओर से नाथन कूल्टर नाइल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। मैच में भारतीय टीम ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए। मयंक मार्कंडेय को विजय शंकर की जगह और केएल राहुल को शिखर धवन की जगह पर मौका दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
