भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला देखने गए IIM के छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पहले टी-20 मुकाबले को देखने मैदान में पहुंचे आईआईएम अहमदाबाद के 5 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दी गई थी। पहले टी-20 मैच में आईआईएम के जो छात्र मैच देखने पहुंचे थे उसमे से 5 छात्र कैंपस में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शुरुआती दो टी-20 मुकाबलों के बाद बाकी की तीन मैचों में दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं दी गई थी।
अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के अनुसार पांच छात्र जो भारत-इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला देखने पहुंचे थे वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आईआईएम अहमदाबाद के छात्रों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमे 22 छात्रों का कोरोना टेस्ट 16 मार्च को पॉजिटिव आया है। इसके बाद इन छात्रों के संपर्क में जो भी आया था उनका कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। बता दें कि आईआईएम अहमदाबाद में कुल 2500 लोग हैं, इसमे वो लोग भी शामिल हैं जो संस्थान के भीतर ही रहते हैं और बाहर अंदर आते जाते रहते हैं।
हालांकि आईआईएम के प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कैंपस के भीतर फूड कोर्ट में छात्रों को सिर्फ खाना टेकअवे करने की इजाजत है। कक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं, मेस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। लेकिन पीजीपी-2 के छात्रों का आरोप है कि संस्थान की ओर से संक्रमित छात्रों को आइसोलेट नहीं किया गया और ना ही उन्हें ऑफलाइन परीक्षा में आने से रोका गया। यही वजह है कि संस्थान में कोरोना के मामले बढ़े। वहीं आईआईएम की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
