Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019 : ऋषभ पंत ने खोला राज, विराट की किस बात से लगता है डर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का गुस्सा मैदान पर हर किसी को देखने को मिलता है। अगर कोई खिलाड़ी गलती करता है तो वह सरेआम आंखें भी दिखा देते हैं। शायद इसी कारण टीम मैच भी जीतती है। वहीं युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत भी खुद कोहली के खाैफ खाते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया।

पंत ने अपनी इंडियन टी-20 लीग टीम दिल्ली की अधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो में कहा कि मैं किसी से नहीं डरता लेकिन विराट भैया के गुस्से से डर लगता है।' उन्होंने कहा कि लेकिन अगर आप सबकुछ सही तरह से कर रहे हो तो कोहली गुस्सा क्यों होंगे। लेकिन अगर आप गलती करते हो और कोई आपसे नाराज हो जाता है तो...यह अच्छा है क्योंकि आप अपनी गलतियों से ही सीख लेते हो।

पंत ने खेल के तीनों प्रारूपों में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह लेने को तैयार हैं। हालांकि उनकी विकेटकीपिंग से कभी कभार निराश हो जाते हैं। हाल में कोहली गुस्सा हो गए थे जब पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान धोनी की तरह की स्टंपिंग के प्रयास में एक रन गंवा दिया था। पंत इंग्लैंड में होने वासे विश्व कप के लिए भी दावेदार माने जा रहे हैं। अगर वो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनकी जगह टीम में पक्की बन सकती है।

Story first published: Saturday, March 23, 2019, 18:32 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+