IPL 2019: धोनी और कोहली ने की मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात, देखें VIDEO
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट में विश्व की सबसे बड़ी लीग मानी जाती है। आईसीसी द्वारा प्रमाणिक यह अपनी तरह की पहली बड़ी लीग भी थी। अब आईपीएल की तर्ज पर दुनिया के लगभग हर मुख्य क्रिकेट देश ने अपनी-अपनी लीग विकसित कर ली है। इसके बावजूद आईपीएल का रुतबा अलग ही है। खासकर भारतीय उपमहाद्वीप और आस-पास के पड़ोसी देशों में।
भारत के एक और निकट सहयोगी और पड़ोसी देश मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह भी रविवार के दिन आईपीएल के मैच का मजा लेते हुए देखे गए। यह मैच बेंगलुरु में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ।
इस अवसर पर दोनों टीमों के कप्तानों ने सोलिह को अपने-अपने ऑटोग्राफ वाली जर्सियां भेट की। सबसे पहले धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी भेट की और बाद में कोहली ने आरसीबी की। इसके बाद दोनों कप्तानों ने साथ मिलकर राष्ट्रपति को एक साइन किया हुआ बैट भी भेट किया। इस खूबसूरत मौके पर सीओए की सदस्या डायना इडुल्जी पर मौजूद थी। आपको बता दें कि सोलिह क्रिकेट के शौकीन व्यक्ति हैं और पिछले साल नंवबर में उनको मालदीव का राष्ट्रपति चुना गया था।
The two Captains present autographed jerseys to the President of Maldives, His Excellency Ibrahim Mohamed Solih 🙏🙏 pic.twitter.com/Zn7JRoOJik
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2019
आपको बता दें इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। जबकि आरसीबी की ओर से पार्थिव पटेल ने अच्छी अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान कोहली और एबी डिविलियर्स इस मैच में ज्यादा योगदान नहीं दे पाए। जबकि दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाज का दौर जारी रखते हुए दो विकेट लिए। वहीं, ब्रावो और जडेजा को भी एक-एक विकेट मिला।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
