
इमाम की चैट हुई ऑनलाइन लीक-
पता चला है कि इमाम काफी रंगीन जिंदगी जीने के आदी हैं और उनका सात से आठ लड़कियों के साथ अफेयर रहा है। दरअसल एक ट्विटर यूजर ने इमाम की लड़कीयों से की गई चैट के कई स्क्रीन शॉट्स पोस्ट कर दिए हैं जो इस क्रिकेटर की जिंदगी में नया भूचाल पैदा कर सकते हैं। यूजर ने इस पोस्ट को अपलोड करते हुए दावा किया कि ये लड़कियां खुद यूजर के पास आई थी ताकि इमाम का ये चेहरा दुनिया के सामने लाया जा सके। इमाम पिछले 6 महीने से बात कर रहे थे। इसमे विश्व कप अभियान भी शामिल है।
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के लिए इस दिग्गज खिलाड़ी ने भरा आवेदन

इमाम की चैट
चैट के कुछ हिस्सों में इमाम लड़कियों को बेबी कहकर संबोधित कर रहे हैं और अपने बारे में जानकारियां दे रहे हैं। जबकि एक दूसरी चैट में इमाम लड़की से ब्रेकअप करने के लिए झगड़ा कर रहे हैं। ट्विटर यूजर ने यहां पर दावा किया है कि इमाम ने लड़कियों को गुमराह करते हुए उनका इस्तेमाल किया है।

एक अन्य लड़की की चैट-
यह भी बताया गया है कि इमाम के कई वीडियो भी यूजर के पास हैं लेकिन वह उनको तभी अपलोड करेगा जब संबंधित लड़कियां इसकी इजाजत देंगी। पता चला है कि इमाम के साथ अफेयर में उलझी हुई एक लड़की ने बाद में इंस्टाग्राम पर उनकी दूसरी प्रेमिका से बात की और बताया कि कैस इमाम उनको धोखा दे रहे हैं।
1962 का वो कैरेबियाई दौरा जिसमे एक बाउंसर ने लगभग छीन ली थी कॉन्ट्रैक्टर की जिंदगी

लड़कियों से फोटो की डिमांड की चैट-
निश्चित तौर पर यह मामला इमाम की प्रतिष्ठा को पूरी तरह से मिट्टी में मिलाने के लिए भी काफी है। 36 ODI मैचों में 54.58 की औसत से रन बनाने वाले इमाम पर इस मामले के सही पाए जाने पर पीसीबी की गाज भी गिर सकती है। इन चैट को देखकर यह स्पष्ट है कि इमाम के खिलाफ ये लड़कियां एकजुट होकर खड़ी हो गई हैं।

लड़कियां हुई इमाम के खिलाफ एकजुट
इमाम से बात करने वाली एक लड़की ने अन्य लड़कियों को संबोधित करते हुए मैसेज किया है- हाय गर्ल्स। मैं जानती हूं तुम इमाम के संपर्क में रही हो। एक औरत के तौर पर यह मेरा हक है कि आपको बताऊं इमाम एक धोखेबाज और शिकारी है। वह पाकिस्तान में कई लड़कियों को धोखा दे चुका है।


Click it and Unblock the Notifications
