For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप से पहले कोहनी में तेज गेंद लगने के बाद धराशाई हुए इमाम-उल-हक, VIDEO

नई दिल्ली। विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड का दौरा कर रही पाकिस्तान की टीम के लिए पांच मैचों की ODI सीरीज का चौथा मैच भी हार के साथ ही समाप्त हुआ। इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3 विकेट से मात दे दी है। लेकिन मैच के दौरान ही एक ऐसी घटना हुई जिसने एक बार को तो पाकिस्तानी टीम का कलेजा ही मुंह में ला दिया। दरअसल मैच के बीच में ही पाक बल्लेबाज इमाम-उल-हक को कोहली में गेंद लगने के चलते मैदान छोड़कर जाना पड़ा।

ट्रेंट ब्रिज में हुए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाक को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। यह मैच की पारी का चौथा ओवर चल रहा था। इस ओवर में गेंदबाजी कर रहे मार्क वुड ने पाक बल्लेबाज इमाम-उल-हक को एक 89 मील प्रतिघंटा की रफ्तार से एक गेंद फेंकी जो अपनी लेंथ से उठकर सीधे बल्लेबाज की कोहनी से जा टकराई। गेंद लगते ही इमाम दर्द में कराह गए और सीधे ग्राउंड पर धराशाई हो गए। ऐसे में पाक टीम के फिजियो ने तुरंत मैदान पर आकर इमाम को शुरुआती जांच के बाद रिटायर हर्ट होने की सलाह दी।

इस नजारे के देखने के बाद पाक टीम के कोचच मिकी ऑर्थर के चेहरे पर शिकन साफ देखी जा सकती थी। आपको बता दें इससे पहले ब्रिस्टॉल में हुए वनडे मैच में इमाम ने शानदार शतक जड़ा था। ऐसे में यह बल्लेबाज टीम के लिए विश्व कप में अहम भूमिका के लिए पूरी तरह से तैयार भी था। लेकिन इस चोट ने अनिश्चितता के बादल अचानक से ला दिए। यह चोट उनके बाए हाथ की कोहनी में लगी थी।

गनीमत की बात हालांकि यह रही कि चोट को लेकर कराए गए स्कैन में इमाम की हड्डियां टूटी हुई नहीं पाई गई हैं। हालांकि उनकी कोहनी में सूजन बरकरार रही। इमाम मैच की अंतिम ओवरों में एक बार फिर से बैटिंग करने आए और 6 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान ने इस पारी में 50 ओवरों में 340 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि यह दौरा पाकिस्तान के लिए इंग्लिश परिस्थितियों में ढलने के लिहाज से भी काफी अहम रहा है। हालांकि पाक टीम इंग्लैंड की सपाट विकेटों पर रनों का अंबार खड़ा करने में तो कामयाब रही है लेकिन उसको यहां पर जीत नसीब नहीं हो सकी है। इस सीरीज के चौथे वनडे मैच में भी पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करने के बाद मेजबानों को जीत के लिए 341 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके बाद इंग्लिश टीम ने एक बार फिर अलग स्तर पर का क्रिकेट दिखाते हुए यह मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया।

Story first published: Saturday, May 18, 2019, 9:35 [IST]
Other articles published on May 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+