Video: एयरपोर्ट पर साक्षी और ज़ीवा के साथ दिखे कैप्टन धोनी
रांची। आईपीएल के बाद 12 दिनों का छोटा ब्रेक लेने के बाद कैप्टन धोनी एक बार फिर से मैदान के लिए सक्रिय हो गये हैं क्योंकि 18 जून से उन्हें बांग्लादेश में टीम इंडिया का नेतृत्व करना है क्योंकि भारत को वहां वनडे सीरीज खेलनी है। इसी के मद्देनजर धोनी शुक्रवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। धोनी जब रांची के मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके साथ एयरपोर्ट पर पत्नी साक्षी और बेटी ज़ीवा भी नजर आयीं। धोनी गो एयर की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे।
एयरपोर्ट पर धोनी को देखकर लोग काफी खुश हुए और उनके पास आटोग्राफ के लिए भागते दिखे लेकिन धोनी ने किसी को निराश नहीं किया और कुछ लोगों से हाथ मिलाया तो कुछ लोगों को आटोग्राफ भी दिया। आपको बता दें कि अपनी गाड़ी लैंडरोवर को खुद ड्राइव कर धोनी दिन के करीब 2.30 बजे पत्नी और बेटी के साथ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां बेबी जीवा पापा के गोद में ही नजर आयीं।
<center><iframe width="100%" height="634" src="https://www.youtube.com/embed/cKKPdgOZxeQ" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
