क्या चुपके से गोवा में वेलेंटाइन-डे मना रहे थे कोहली-अनुष्का, देखें वायरल हुईं तस्वीरें
नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा इन दिनों विराट कोहली के साथ ज्यादा समय बीताती नजर आ रही हैं। पहले वह कोहली संग आस्ट्रेलिया दाैरे पर थीं और फिर न्यूजीलैंड उनके साथ दिखीं।। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी तीन वनडे मैचों से आराम लिया। शायद इसलिए ताकि वह चुपके से वेलेंटाइन-डे मना सकें। कोहली कहां थे, इसकी कोई खबर नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया पर वायलर हुईं उनकी कई तस्वीरें बयां करती हैं कि दोनों गोवा में थे।

हाथ में हाथ डालते देखा गया
वहीं देश की इस सबसे लोकप्रिय जोड़ी को मंगलवार को गोवा हवाई अड्डे पर देखा गया। अनुष्का ने सिंपल जींस और व्हाइट का कॉम्बिनेशन पहना हुआ था, जबकि विराट ने इसे सिंपल ब्लैक जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहन रखी थी। उन्हें हाथ में हाथ डालते हुए देखा गया। हाल में एक बार फिर विराट का प्यार अनुष्का के लिए झलका।

वायरल हुईं तस्वीरें
उन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर को घुमाने के लिए प्राइवेट हेलीकॉप्टर ही हायर कर लिया। सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें अनुष्का और विराट किसी बर्फीले पहाड़ पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को हग किया हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में विराट और अनुष्का किसी हरी-भरी पहाड़ी पर नजर आ रहे हैं। इन दोनों फोटो की खास बात ये है कि इसमें विराट-अनुष्का के पीछे एक हेलीकॉप्टर भी खड़ा है। ऐसा लग रहा है दोनों प्राइवेट हेलीकॉप्टर से अपना सफर खूब एंजॉय कर रहे हैं। खैर, अब ये तस्वीरें कब और कहां की हैं, ये तो कोहली-अनुष्का ही बता सकते हैं।
|
वेलेंटाइन-डे पर शेयर की थी ये तस्वीर
वेलेंटाइन-डे के मौके पर उन्होंने पत्नी अनुष्का के साथ की तस्वीर प्रशंसकों के साथ साझा की थी। ये तस्वीर दोनों रात डिनर के दौरान ली थी। 30 वर्षीय कोहली ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, पिछली शाम अपनी वेलेंटाइन के साथ। तस्वीर में विराट और अनुष्का ब्लैक आउटफिट में हैं। अनुष्का की ड्रेस में लाल रंग के फ्लावर्स बने हैं। ये कपल हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रहा है। कोहली 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का के साथ विवाह बंधन में बंधे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
