For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकाॅर्ड्स, इन 2 का टूटना है मुश्किल

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले गए युवराज सिंह, लेकिन उन्होंने अपने 19 साल के क्रिकेट करियर में कुछ ऐसे कमाल कर दिखाए हैं जिन्हें दोहराना बाकी खिलाड़ियों के लिए भी आसान नहीं रहने वाला। युवराज ने हमेशा मुश्किलों का सामना करते हुए आगे का रास्ता खोजा है। तभी तो उनकी जुबां पर ये शब्द रहते हैं- Never Give Up यानि कि कभी हार मत मानों। 'सिक्सर किंग' युवराज ने यूं तो कई रिकाॅर्ड्स अपने नाम किए हैं परंतु 2 ऐसे भी रिकाॅर्ड्स हैं जिनका टूटना मुश्किल है।

1. लगातार 6 छक्के

1. लगातार 6 छक्के

युवराज दुनिया के इकलाैते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए हैं। उन्होंने साल 2007 में हुए टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए तेज गेंदबाज स्‍टुअर्ट ब्रॉड को लगातार 6 छक्के ठोको थे। उनके इस रिकाॅर्ड को दोहराना किसी भी अन्य बल्लेबाज के लिए आसान नहीं। हालांकि घरेलू क्रिकेट में कई बार एक ओवर में 6 छक्के लग चुके हैं।

2. सबसे तेज अर्धशतक

2. सबसे तेज अर्धशतक

इसके अलावा युवराज के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का अद्भुत रिकाॅर्ड है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही 2007 में हुए विश्व कप के दाैरान 12 गेंदों पर अर्द्धशतक लगातार अपने फैंस को काफी खुश किया था। उनके इस रिकाॅर्ड को तोड़ना मुश्किल नजर आता है।

आ रहीं थी खून की उल्टियां, लेकिन युवराज बोले- देश को वर्ल्ड कप जिताना है

यह रिकाॅर्ड भी हैं दर्ज-

यह रिकाॅर्ड भी हैं दर्ज-

- युवी जगत के पहले ऑल राउंडर थे, जिन्होंने अकेले वर्ल्ड कप में 15 विकेट लेने के साथ ही 300 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह के कई ऐसे मैच हैं, जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी के साथ अच्छी गेंदबाजी भी की थी और भारत को जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाई थी।

- वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे हैं। वे एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे दाम पर खरीदा गया था। साल 2015 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Story first published: Monday, June 10, 2019, 18:20 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+