Asia Cup 2016: भारत का दावा मजबूत लेकिन आसान नहीं..
नई दिल्ली। बुधवार से मीरपुर में टी 20 का दंगल शुरू होने जा रहा है। इस एशिया कप की पहली भिड़ंत भारत और बांग्लादेश के बीच में है। वैसे तो टी 20 के आंकड़ों की बात करें तो इस सीरीज में भाग लेने वाली सभी टीमों में भारत का दावा सबसे मजबूत है।
Asia Cup 2016: एड ने बांग्लादेश को बताया कॉकरोच, भड़के लोग
बावजूद इसके उसके लिए यह सीरीज आसान नहीं होगी। इस सीरीज का असल प्रदर्शन ही उसकी सही तैयारी को बयां करेगा जो कि उसने अगले महीने की 8 तारीख के लिए शुरू की है यानी कि टी 20 विश्वकप के लिए ।
इस दिलचस्प खबर को विस्तृत रूप से पढ़ने के लिए आप नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

स्ट्रांग बैटिंग
भारत के ओपनर (रोहित+ धवन) काफी स्ट्रांग हैं और टी 20 को अच्छी शुरूआत दे सकते हैं तो वहीं उसके मिडिल आर्डर में दुनिया के स्टार खिलाड़ी (विराट, रैना, रहाणे, युवराज और धोनी) भी शामिल हैं। जो बैटिंग के दम पर जीत दिला सकते हैं जो बाकियों की टीम में नहीं दिखता।

स्मार्ट स्पिनर
टीम इंडिया के पास स्मार्ट फिरकी गेंदबाज हैं जिनके पास मुश्किल हालातों में टीम को उबारना आता है, इस वजह से भी टीम बाकियों के मुकाबले मजबूत है।

खलेगी शमी की कमी
हालांकि टीम इंडिया के बॉलर्स अभी भी भरोसेमंद नहीं हैं और उसकी बॉलिंग पर पूर्ण रूप से भरोसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि पिछले मैचों में हार का एक बड़ा कारण टीम इंडिया के बॉलर्स ही रहे हैं ऐसे में मोहम्मद शमी का चोट के कारण टीम से आउट होना मुश्किल भरा हो सकता है।

प्रेशर में धाराशाही
पिछली कुछ सीरीज में जब भी टीम इंडिया पर प्रेशर बढ़ा है वो पूरी तरह से ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है ऐसे में भले ही टीम इंडिया एशिया कप में सबसे मजबूत दिख रही हो लेकिन उसके लिए जीत की राह आसान नहीं होगी।

एशिया कप से बाहर हुए मोहम्मद शमी, चयनकर्ताओं पर उठे सवाल
एशिया कप से बाहर हुए मोहम्मद शमी, चयनकर्ताओं पर उठे सवाल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications