For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाक खिलाड़ी का हमला, कहा- 'स्वार्थी हैं शाहिद अफरीदी, कई खिलाड़ियों का करियर किया तबाह'

नई दिल्ली। पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की आत्मकथा 'गेम चेंजर' (Autobiography 'Game Changer') कई विवादों को खड़ा करने में वाकई गेम चेंजिंग भूमिका निभा रही है। अफरीदी ने इस आत्मकथा में अन्य क्रिकेटरों से उतार-चढ़ाव भरे रिश्तों के अलावा अपनी जिंदगी के कई अनकहें राज भी उजागर किए हैं। यह किताब भारत दी ने 20 साल पहले अपनी उम्र के लिए झूठ बोला और अब वह दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटरों की प्रतिष्ठता को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। गौरतलब है कि अफरीदी ने मियांदाद के अलावा वकार युनूस की भी अपनी किताब में आलोचना की है।

अफरीदी ने की पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना-

अफरीदी ने की पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना-

इसके साथ ही अफरीदी ने जावेद मियांदाद और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों को भी आड़े हाथों लेते हुए उनकी बहुत आलोचना की थी। अब पाकिस्तानी ओपनर इमरान फरहत ने इस पूर्व ऑलराउंडर पर निशाना साधा है। फरहत ने कहा है वे इस बार से शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं कि अफरीदी ने 20 साल पहले अपनी उम्र के लिए झूठ बोला और अब वह दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटरों की प्रतिष्ठता को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। गौरतलब है कि अफरीदी ने मियांदाद के अलावा वकार युनूस की भी अपनी किताब में आलोचना की है।

इमरान फरहत ने साधा अफरीदी पर निशाना-

इमरान फरहत ने अफरीदी पर अपनी भड़ांस ट्वीट के जरिए निकालते हुए कई पोस्ट किए। उन्होंने अफरीदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपनी स्पांसरशिप के लिए इसने सबसे ज्यादा ब्लैकमेल किया है। उन्होंने अपनी अगली पोस्ट में यह तक कहा कि मैं इस स्वार्थी खिलाड़ी की सच्चाई जानता हूं कि इसने अपने हित के लिए अनेकों खिलाड़ियों का करियर बर्बाद कर दिया है।

'संत बनने का ढोंग कर रहें हैं अफरीदी'

इतना ही नहीं, फरहत ने अफरीदी को अब संत बनने का ढोंग करने वाला बताते हुए यह भी कहा कि यह खिलाड़ी जरूर राजनीतिज्ञ बनने के लिए लायक है। उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी ने अब तक जो भी अपनी किताब में बाकी क्रिकेटरों के बारे में जो भी कहा है वह बिल्कुल झूठ है और यह अफरीदी केवल खुद को बचा रहे हैं। जो भी कुछ बुरा हुआ, उसके पीछे ये आदमी खुद जिम्मेदार है।

अफरीदी की आत्मकथा पर सिंध कोर्ट में याचिका-

अफरीदी की आत्मकथा पर सिंध कोर्ट में याचिका-

आपको बता दें कि यह किताब फिलहाल पाकिस्तान में बिक्री के लिए संकट के दौर से गुजर रही है। सिंध हाई कोर्ट में इस किताब का आगे पब्लिकेशन रूकवाने के लिए याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप है कि अफरीदी ने अपनी किताब में पूर्व क्रिकेटरों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि पाक क्रिकेटर फरहत 40 टेस्ट मैच और 50 ODI में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बाए हाथ के इस बल्लेबाज के नाम 4 अंतरराष्ट्रीय शतकों के अलावा 27 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Story first published: Wednesday, May 8, 2019, 17:32 [IST]
Other articles published on May 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+