अजहर फिल्म का ट्रेलर रीलीज, इमरान हाशमी ने साझा किया अनुभव
नई दिल्ली। टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में शुमार पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बन रही फिल्म अजहर का ट्रेलर रीलीज हो गया है।
फिल्म में अजहर की भूमिका ईमरान हाशमी निभा रहे हैं। उन्होंने खुद फिल्म का ट्रेलर ट्विटर पर साझा किया है। फिल्म में अजहर के किरदार को निभाने के लिए हाशमी ने काफी मेहनत की है।
The wait is over! D story of d most successful & controversial Indian Captain!! #AzharTrailer OUT NOW: https://t.co/lCR9DhiD2G @AzharTheFilm
— emraan hashmi (@emraanhashmi) April 1, 2016
अजहर के किरदार को पर्दे पर दिखाने के लिए हाशमी ने अजहरुद्दीन के साथ काफी समय बिताया है जिससे कि वह उनके स्वभाव और चाल चलन को अपने किरदार में ला सके।
फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गयी है कि कैसे अजहर बेशुमार लोकप्रियता के बावजूद सट्टेबाजी में लिप्त हो गये। फिल्म में ईमरान हाशमी के अलावा प्राची देसाई और नरगिस फाकरी मुख्य भूमिका में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
