For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PM इमरान खान ने मैच से पहले पाकिस्तान टीम को दिया था खास संदेश, फिर भी हारी टीम

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप को जीतने के लिए 10 देशों की क्रिकेट टीमों में जंग शुरू हो चुकी है। हर कोई चाहेगा कि उसके देश की टीम की जीत हो। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ताहिर ने भी अपने खिलाड़ियों को हाैसला देने के लिए एक खास संदेश दिया। उनका संदेश ट्विटर के माध्यम से उस समय आया जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम का विंडीज के खिलाफ टूर्नामेंट का दूसरा मैच शुरू होने वाला था। लेकिन इमरान खान का यह संदेश टीम के काम नहीं आया और उसे विंडीज के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने विंडीज के खिलाफ मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपना 100 प्रतिशत देने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्विट करते हुए लिखा, " मेरी सलाह पाकिस्तान की टीम के लिए है और मैं इसे उन्हें मैच से पहले देना चाहता हूं: अपना 100 प्रतिशत दे, आखिरी गेंद तक लड़े और हारने का डर कभी भी अपने दिमाग में ना डाले, अपनी रणनीति या खेल को प्रभावित ना करे। पाकिस्तान की प्रार्थना और समर्थन सरफाज और उनकी टीम के साथ है।" इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले पाकिस्तान की टीम ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी। उस बैठक के दौरान, प्रधान मंत्री ने खिलाड़ियों को विश्व कप की तैयारी के बारे में बताया और उनमें विश्वास व्यक्त किया।

बता दें कि पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान सरफराज अहमद टाॅस हार गए और पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उनकी पूरी टीम के बल्लेबाज विंडीज के गेंदबाजों के आगे शुरूआती ओवरों में ही लड़खड़ाते दिखे। देखते ही देखते पाकिस्तान की पूरी टीम महज 105 रनों पर धाराशाही हो गई। जवाब में विंडीज ने क्रिस गेल की 34 गेंदों में 50 रनों की मदद से 7 विकेट रहते जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान को अब अगला मैच 3 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है।

Story first published: Friday, May 31, 2019, 20:25 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+