Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी ने क्यों कहा, 'मैं एक पुरानी शराब की तरह हूं'

नई दिल्ली। भले ही धोनी की बैटिंग में कई बार उतार-चढाव देखे गए हों लेकिन उन्हें लगता है कि वो एक 'पुरानी शराब' की तरह है जिसका स्वाद समय बीतने के साथ और ज्यादा बेहतर होता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वन-डे में धोनी ने शानदार नाबाद 78 रनों (79 बॉल) की पारी खेलकर ना सिर्फ भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई बल्कि कई दिनों के बाद उनकी लाजवाब बैटिंग भी देखने को मिली है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी इस लाजवाब पारी से बेहद खुश हैं क्योंकि पिछले कई दिनों से भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर जबरदस्त फॉर्म में होने की वजह से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा था।

मैच के बाद जब धोनी से पूछा गया कि वे उम्र के साथ कैसे बेहतर होते जा रहे हैं तो उनका जवाब बड़ा ही लाजवाब था, उन्होंने कहा कि 'यह एक पुरानी शराब की तरह है और समय के साथ-साथ खेल और बेहतर होता जाता है। धोनी ने साथ में यह भी कहा, 'हमारा टॉप ऑर्डर पिछले एक-डेढ़ साल से जबरदस्त ढंग से रन बना रहा है और इस बीच एक मौका मिलना और रन बनाना वाकई में अच्छा लगता है।'

धोनी ने विकेट और मैच में हुई शानदार पार्टनरशिप के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि विटेक का नेचर कुछ अलग था। विकेट पर अलग-अलग टाइप की बाउंस और कई बार गेंद में पेस देखने को मिल रही थी और उस स्टेज पर एक अच्छी पार्टनरशिप खड़ी करना जरूरी भी था। मैं 250 का स्कोर अपने दिमाग में लेकर चल रहा था जो कि केदार (केदार जाधव) और मैंने मिलकर वहां तक पहुंचा दिया। मुझे लग रहा था कि यह एक ऐसा स्कोर है जिसे हमारे गेंदबाज बचा सकते थे और मुझे खुशी है कि उन्होंने यह कर दिखाया।'

धोनी ने स्पिनर्स (कुलदीप-अश्विन) की भी तारीफ की जिन्होंने मैच जिताने में जान डाल दी थी। धोनी ने उभरते स्पिनर्स कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कहा, 'कुलदीप ने कई आईपीएल मैच खेले हैं लेकिन जब इंटरनेशनल क्रिकेट की बात आती है तो आपको पता होना चाहिए कि आपको वेरिएशन का प्रयोग कहां और कैसे करना है। एक बार जब वह (कुलदीप) 5 से 10 मैच खेल लेगा तब उसे अपनी क्षमता का खुद ही पता चल जाएगा। एक अच्छी बात यह है कि कुलदीप ने पिछले मैच के मुकाबले इस बार ज्यादा अच्छी गेंदबाजी की।'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+