टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देकर इमरान खान ने जीता लोगों का दिल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई देकर इमरान खान ने कई लोगों का दिल जीत लिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। उन्होंने विराट कोहली के साथ टीम इंडिया को मुबारकबाद देते हुए बताया था भारतीय टीम उपमहाद्वीप की ऐसी पहली टीम बनी है जिसने ऑस्ट्रेलिया को उनकी ही जमीन पर टेस्ट सीरीज में मात दी।
|
'प्रधानमंत्री मोदी भी करें ऐसा ही..'
इमरान का यह अंदाज देश-विदेश के कई लोगों के साथ खासकर इंडियन फैंस को काफी पंसद आया है। इमरान को अनेको भारतीय लोगों की भावनाओं को बताने वाला एक ऐसा ही एक ट्वीट करते हुए यूजर ने कहा- 'इमरान खान साहब, आपने अनेकों भारतीयों का दिल जीत लिया। भारतीय प्रधानमंत्री सहित अन्य भारतीय लोगों को भी पाकिस्तान की उपलब्धियों पर ऐसे ही बधाई देनी चाहिए।'
|
बरखा दत्त ने बताया 'स्वीट ट्वीट'-
वहीं बरखा दत्त समेत अन्य यूजर्स ने भी खान की इस पहल का दिल खोलकर स्वागत किया है। रवि त्रिपाठी नाम के यूजर ने लिखा है कि भले ही दोनों देशों के बीच राजनीतिक मतभेद हैं लेकिन जब बात क्रिकेट की आती है तो आप इस खेल को समझने वाले सबसे बेहतरीन व्यक्तियों में से एक हैं। आपकी राय और बधाई काफी मायने रखती हैं। जबकि वरिष्ठ भारतीय पत्रकार बरखा दत्त ने इसको शानदार कमेंट बताते हुए अच्छा ट्वीट बताया है।
|
इमरान के बहाने कोहली पर निशाना!
वहीं इस मौके पर अशोक नाम के एक भारतीय प्रोफेसर ने कोहली पर तंज कसते हुए कहा कि कोहली के तर्क के हिसाब से तो अब इमरान खान को भी पाकिस्तान छोड़ देना चाहिए। उनको भारत में आ जाना चाहिए। बता दें कुछ समय पहले कोहली ने एक फैन से चैट करते हुए कहा था कि आपको भारत छोड़ देना चाहिए। यह बात कोहली ने तब कही थी जब फैन ने कोहली से कहा था कि वह भारतीय बल्लेबाजों की अपेक्षा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पसंद करता है।
Love & respect for @ImranKhanPTI from India for his compassion & big heart . pic.twitter.com/2SBEP95Hd2
— arshad syed (@arshadsyed001) January 8, 2019
Thank you khan saab for your kind words....🙏🙏🙏🙏 we are overwhelming....😇💞 more and more love from India 💞💝💓💐💐
— Nivedita Rai निवेदिता राय نیویدیتا رائے (@NiveditaRai14) January 8, 2019
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
