Ind vs Wi: वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, यह स्टार खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा पहला टेस्ट मैच
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले ही वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। खबर है कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच भारत के खिलाफ चार अक्टूबर से शुरु हो रहे पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। केमार को अपनी नानी के निधन के कारण बारबडोस वापस लौटना पड़ा। कैरेबियाई टीम के शानदार गेंदबाजों में से एक रोच के बाहर होने से पहले टेस्ट में टीम पर खासा असर पड़ेगा। रोच गुरुवार से यहां शुरू हो रहे पहले टेस्ट के बीच में टीम के साथ जुड़ेंगे।
वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट ला के अनुसार, 'केमार अब तक नहीं लौटे हैं। उनके परिवार में किसी का निधन हो गया था और वह पहले टेस्ट के बीच दौरान टीम से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा, 'केमार रोच काफी अनुभवी तेज गेंदबाज हैं जिसके पास शानदार कौशल है। वह हमारे लिए बेहद अहम हैं।
रोच ने 48 टेस्ट में 28.31 की औसत से 163 विकेट चटकाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रहे स्टुअर्ट ला ने गैब्रिएल (37 टेस्ट), कप्तान जेसन होल्डर (34), कीमो पाल (एक टेस्ट) और नवोदित शर्मन लुईस की मौजूदगी वाले अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण की क्षमता पर भरोसा जताया। चोटिल अलजारी जोसेफ की जगह टीम में लुईस को जगह दी गई है।
कोच ने कहा कि कि केमार का नहीं होना हमारे लिए बड़ा नुकसान है। लेकिन हमारे पास कीमो पाल और शर्मन लुईस के रूप में प्रभावशाली खिलाड़ी हैं।उन्होंने कहा कि विरोधी को हैरान करने के लिए अनजान के साथ उतरना बेहतर होता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
