World Cup 2019: टीम इंडिया में नंबर चार पर बैटिंग के लिए पोटिंग ने सुझाया एक नया नाम
नई दिल्ली। विश्व कप के लिए अब उल्टी गिनती लगभग शुरू हो चुकी है और टीम इंडिया ने इससे पहले अपनी अंतिम अंतरराष्ट्रीय वनडे सीरीज भी खेल ली है। इसके बावजूद भारत के पास कुछ सवालों के जवाब अभी तक नहीं है। ऐसा ही एक सवाल है नंबर चार पर कौन बल्लेबाजी करेगा? इस पहेली को सुलझाने के लिए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भरसक प्रयोग किए लेकिन यहां सीरीज में हार तो मिली पर इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया।

एक अनसुलझी गुत्थी नंबर चार-
भारत अभी तक इस क्रम पर बल्लेबाजी के लिए अंबाती रायडू, लोकेश राहुल, विजय शंकर, ऋषभ पंत, धोनी और यहां तक कि विराट कोहली को भी आजमा चुका है। लेकिन यह गुत्थी है कि सुलझती ही नहीं। अब ऑस्ट्रेलिया टीम के सहायक कोच और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के मेंटर रिकी पोंटिंग ने इस बारे में अपनी राय दी है कि आखिर इस महत्वपूर्ण नंबर पर कौन सा बल्लेबाज खिलाया जाए। खास बात यह है पोटिंग ने अब तक इस नंबर पर खेल चुके बल्लेबाजों से हटकर एक नए नाम का जिक्र किया है।

श्रेयस अय्यर थे एक बेहतर विकल्प-
पोटिंग ने कहा है कि भारत को इस नंबर पर श्रेयस अय्यर को भी मौका देना चाहिए था। पोटिंग ने कहा कि इस खिलाड़ी में भरपूर प्रतिभा है और आंकड़े इस बात के गवाह हैं। ऐसे में अय्यर जैसे खिलाड़ी को इस नंबर पर तब मौका जरूर देना चाहिए था जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंबाती रायडू और ऋषभ पंत दोनों फेल साबित हो रहे थे। साथ ही पोटिंग ने माना कि अय्यर अब विश्व कप की टीम में शायद ही शामिल होंगे ऐसे में भारत को अब बाकी बचे हुए बल्लेबाजों में केएल राहुल को नंबर चार पर मौका देना चाहिए।
अजीत अगरकर की अध्यक्षता में मुंबई क्रिकेट टीम के सभी चयनकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

दिल्ली का मुकाबला 24 मार्च को-
आपको बता दें कि आईपीएल का 12वां सीजन 23 मार्च से शुरू हो रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु के बीच होगा। यह मैच चैन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि पोटिंग की टीम दिल्ली कैपिटल अपना पहला मैच 24 मार्च को मुंबई इडियंस के खिलाफ खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
