Pics: एक दूजे के हुए विनेश-सोमवीर, 8वें फेरे में लिया यह खास वचन
नई दिल्ली। भारत को ओलंपियन और गोल्डन गर्ल विनेश फोगाट और पहलवान सोमवीर राठी गुरूवार को शादी के बंधन में बंध गए। जिले के बलाली गांव में दोनों की शादी हुई।चमक-धमक और चकाचौंध से हटकर दोनों ने गांव में सादगी से शादी कर मिसाल कायम की। विनेश ने गाजरी रंग का लहंगा पहना था, वहीं सोमबीर क्रीम रंग की शेरवानी में खूब जंच रहे थे।
विनेश के ताऊ व द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर फोगाट ने इस दौरान आने वाली पीढ़ी के लिए मिसाल कायम करते हुए कहा कि 'शादी कार्यक्रम का आयोजन सादगी से हो। फिजूलखर्ची न हो इसका ध्यान रखते हुए किया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि दिखावे के बजाए घर में बेटी पैदा होने पर उसको पढ़ाने पर ध्यान दें।

सात की जगह लिए आठ फेरे :
शादी की खास बात यह रही कि विनेश और सोमवीर ने सात फेरों की जगह आठ फेरे लिए। आठवें फेरे में वर और वधू ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व बेटी खिलाने'का वचन लिया।

शादी के बाद भी जारी रहेगी रेसलिंग:
विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर चुकी विनेश फोगाट ने बताया कि वह शादी के बाद भी रेसलिंग नहीं छोड़ेंगी। तीन दिन बाद ही वह बंगलुरू चली जाएंगी।

शादी में पहुंचे ये मेहमान:
शादी में पहलवान साक्षी मलिक, पुरुष पहलवान सुशील कुमार, भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला सहित कई राजनीतिक पार्टियों के नेता भी पहुंचे।

कौन हैं सोमवीर
विनेश संग परिणय सूत्र में बंधने वाले सोमवीर भी पहलवान हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वह ब्रॉन्ज जीत चूके हैं। वह सोनीपत के खरखौदा के रहने वाले हैं और रेलवे में टीटीई की तौर पर कार्यरत हैं। विनेश भी रेलवे में नौकरी करती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications