Boxing Day Test : दुनिया के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांधे विराट कोहली की तारीफों के पुल
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली की पर्थ टेस्ट के दौरान टिम पेन के साथ जो मैदानी व्यवहार हुआ था, उसको लेकर वे कई दिग्गजों के निशाने पर आ गए थे। इनमें मिशेल जॉनसन, एलन बोर्डर, माइक हसी, नसीरुद्दीन शाह आदि जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। हालांकि कोहली को मौजूदा समय में खेल रही कंगारू टीम की ओर से खासा सपोर्ट मिल रहा है। मैच के बाद खुद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और कोच लेंगर ने इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया। अब कंगारू पेस बैटरी के तूफानी गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी कोहली के समर्थन में उतर चुके हैं।
आईपीएल में कोहली की कप्तानी में खेल चुके स्टार्क ने कहा, मैंने विराट के साथ कुछ आईपीएल टूर्नामेंट खेले हैं और वह कप्तान के रूप में बेहतरीन खिलाड़ी हैं। भारत इस टूर्नामेंट में कैसे खेलता है ये उसके ऊपर है। स्टार्क ने कोहली भी कोहली के बर्ताव को सामान्य ही करार दिया है। इस तरह से वे कोहली को सपोर्ट करने वाले कुछ चुनिंदा कंगारू खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
बता दें कि कोहली और स्टार्क आईपीएल में आरसीबी की ओर से एक साथ खेल चुके हैं। स्टार्क को आरसीबी ने 2014 में खरीदा था और वह आईपीएल के मुख्य गेंदबाज बनकर उभरे थे। पिछले साल फरवरी में आरसीबी से उन्होंने नाता तोड़ लिया, जिसके बाद इस साल की शुरूआत में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें खरीदा। फिलहाल भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट बॉक्सिंग डे पर खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
