INDvs AUS: छींटाकशी के बीच देखते ही देखते ऋषभ पंत ने बना डाला एक शानदार विश्व रिकॉर्ड
नई दिल्ली। ऋषभ पंत एडिलेड टेस्ट में अपनी छींटाकशी के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहे। उन्होंने पूरी कंगारू पारियों के दौरान विपक्षी बल्लेबाजों पर फब्तियां कसना जारी रखना। पंत की छींटाकशी भले ही भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर को पसंद नहीं आई हो, लेकिन इस विकेटकीपर ने इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाकर दिखा दिया जिसके लिए वे शाबासी के हकदार हैं।

जी हां पंत ने एक मैच में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लपकने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने इस मैच में कुल 11 कैच पकड़े। इस तरह से वे एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में शामिल हो गए। इससे पहले इंग्लैंड के जैक रसेल (1995) और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (2013) ने एक मैच में 11 कैच ले रखे हैं।
जबकी पंत ने भारत के महेन्द्र सिंह धोनी और साहा का विकेटकीपिंग रिकॉर्ड तोड़ डाला है। इन दोनों ही भारतीय विकेटकीपरों ने एक टेस्ट में 10 विकेट ले रखे थे। इस तरह से पंत अपने छोटे से करियर में ही बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड छूने और उनकी बराबरी करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। पंत ने अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
