दादा बोले, श्रीसंत की वापसी असंभव, युवी करेंगे 'कमबैक'

कोलकाता। अपनी कप्‍तानी में टीम इंडिया का कायाकल्‍प करने वाले सौरव गांगुली का कहना है कि स्‍पॉट फिक्सिंग के कारण लाइफ टाइम प्रतिबंध का सामना कर रहे गेंदबाज श्रीसंत का फिर से टीम इंडिया में खेल पाना असंभव है, हम पहले भी दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान हैंसी क्रोनिये के मामले में ऐसा देख चुके हैं। एक क्षेत्रीय चैनल को साक्षात्‍कार देते हुए सौरव ने कहा कि मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाज युवराज सिंह का टीम में वापस आना दो सौ प्रतिशत तय है क्‍योंकि उन्‍होने वेस्‍टइंडीज ए के खिलाफ अनाधिकारिक एकदिवसीय मैचों की सीरीज में अच्‍छा प्रदर्शन किया है और उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए उन्‍हें दिनेश कार्तिक पर वरीयता दी जाएगी।

गौरतलब है कि युवराज सिंह ने तीन मैचो की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 123, 40 और 61 रनों की पारी खेली और अपनी फिटनेस साबित की। सीनियर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बारे में सौरव का कहना है कि मेरे लिए यह आश्‍चर्यचकित करने वाली बात नहीं होगी अगर वह दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी जायें क्‍योंकि वह एक महान खिलाड़ी हैं और जब तक उन्‍हें लगता है कि वह खेल सकते हैं उन्‍हें जरूर खेलना चाहिए। इसलिए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है कि सचिन 200 टेस्‍ट खेलने के बाद संयास ले लेंगे या नहीं।

इसके अलावा संदीप पाटिल के कमेंट पर सौरव का कहना है कि मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना है, मेरे ख्‍याल से इस तरह की बातें हमेशा से ही होती रही हैं, चाहे वह राहुल द्रविड़ हों, लक्ष्‍मण हों या फिर मैं। सचिन की उम्र भी 40 है और लिएंडर पेस की भी, पेस अब भी अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो क्‍या सचिन भी ऐसा कर पायेंगे? सौरव का कहना है, पेस को चौदहवां डबल्‍स खिताब जीतते हुए मैंने देखा है, मेरे ख्‍याल से सचिन का मामला थोड़ा अलग है। हम सभी सचिन को रन बनाते हुए खेल को अलविदा कहते हुए देखना चाहते हैं।

Story first published: Friday, September 20, 2013, 16:09 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+