For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गैस सिलेंडर फटने से इस क्रिकेट की पत्नी हुई घायल, बताया भयानक पल

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज लिटन दास की पत्नी के साथ एक बड़ा हादसा हुआ। उनकी पत्नी देवश्री बिस्वास संचिता चाय बना रही थी कि इसी दाैरान गैस सिलेंडर फट गया, जिससे वह घायल हो गई। उनका हाथ जल गया और बालों ने भी आग पकड़ ली थी। यह तो शुक्र था कि संचिता अपना चेहरा बचाने में कामयाब हो गईं। अगर वो चेहरा बचाने में कामयाब ना होतीं तो हादसा और खतरनाक साबित हो सकता था।

रिवार ने खुलासा किया कि सिलेंडर में एक छेद था, जिस वजह से विस्‍फोट हुआ।जब सिलेंडर फटा तो संचिता ने अपना चेहरा तो बचा लिया, मगर उनका हाथ चल गया. इसके साथ ही उनके बालों ने भी आग पकड़ ली थी, विस्‍फोट के कारण रसोई में बने कैबिनेट का एक हिस्‍सा भी संचिता पर गिर गया. जिससे उनके शरीर पर गहरे घाव आए।

यह हादसा 27 मार्च को हुआ था। हालांकि वह अब ठीक हो रही है और 29 मार्च को उन्‍होंने इस घटना के बारे में बताया। उन्‍होंने कहा कि वह अपनी भावनाओं के बारे में नहीं बता सकती और उनके लिए किसी भी तरह से आसान नहीं है। संचिता ने कहा कि वह मौत के काफी करीब थीं।यदि वह अपने हाथों से चेहरे को कवर नहीं करती तो शायद पूरा चेहरा ही जल जाता। अब जलने के बाद उन्‍होंने अपने बाल कटवा लिए हैं। उन्‍होंने कहा कि वह नहीं जानती अगर आग उनके चेहरे तक पहुंच जाती तो क्‍या होता। इसीलिए सभी सावधान रहें।

पिछले साल वर्ल्‍ड कप शुरू होने से पहले अप्रैल में लिटन दास और संचिता ने सगाई थी। वर्ल्‍ड कप खत्‍म होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। निजी कारणों के चलते लिटन दास श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे। फिलहाल कोरोना वायरस जैसी खतरनाक महामारी के चलते बांग्‍लादेशी खिलाड़ी भी घर में रहने पर मजबूर हैं। लिटन ने भी इस महामारी से निपटने के लिए योगदान दिया। उन्‍होंने बांग्‍लादेश क्रिकेट की अपनी आधी सैलेरी दान कर दी थी।

Story first published: Monday, March 30, 2020, 15:22 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+