For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वीडियो: जब अफरीदी ने की थी भज्जी की धुनाई, फिर भी मैच रहा ड्रॉ

पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को उनकी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी को उनकी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के ही नाम है। अफरीदी ने 398 वनडे मैचों में 351 छक्के जड़े हैं। अपनी विस्फोटकक बल्लेबाजी के लिए अफरीदी को बूम-बूम अफरीदी के नाम से भी जाना जाता था।

आज हम अफरीदी की उस पारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें उन्होंने भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की जमकर धुनाई कर दी थी। दरअसल ये बात 2006 में भारतीय टीम के पाकिस्तान के दौरे की है। इस दौरे में एक मैच में शाहिद अफरीदी ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को बैकफुट पर ला दिया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 2005-06 टेस्ट सीरीज का पहला मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। मैच में पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज सलमान बट्ट 6 रन बनाकर आउट हो गए।

हालांकि यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान की पारी को संभाला और दोनों के बीच 319 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद जब अफरीदी क्रीज पर आए तो गेम का रुख ही पलट कर रख दिया। पाकिस्तान 5 विकेट के नुकसान पर 578 रन था। इसके बाद ओवर करने आए हरभजन सिंह और सामने थे अफरीदी, फरीदी ने भज्जी की पहली गेंद पर एक जोरदार छक्का जड़ दिया।

अफरीदी ने भज्जी की चार गेंदों पर जोरदार छक्के जड़े। चार गेंदों पर 24 रन लुटाने के बाद भज्जी थोड़े मायूस दिखे। हालांकि पांचवी गेंद पर भी अफरीदी ने छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आ सकी और केवल 2 रन ही बना सके। अगली गेंद पर भज्जी ने केवल एक रन ही खर्च किया। भज्जी के इस ओवर में 27 रन आए। हालांकि अफरीदी के शतक के बाद उनका विकेट भी भज्जी ने ही लिया था।

हालांकि सहवाग (254 रन) और राहुल द्रविड़ (128 रन) की शानदार पारी की बदौलत ये मैच ड्रॉ रहा था।
देखें वीडियोः-

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+