For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंदाैर में श्रीलंका को हराकर भारत का अजेय अभियान जारी, अभी तक नहीं हारा कोई मैच

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार श्रीलंका को इंदाैर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में हुए दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है। भारत ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसी के साथ भारत ने इंदाैर में जीत हासिल कर अपना अजेय अभियान भी जारी रखा। भारत इंदाैर में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है।

जीते सभी 9 मैच

जीते सभी 9 मैच

भारत ने इंदाैर में अभी तक कुल 9 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने सभी मैचों में जीत हासिल की है। इसमें तीन टी20, 5 वनडे व 2 टेस्ट मुकाबले रहे। साल 2006 में भारत ने इस स्टेडियम में पहला मैच खेला था, तब से लेकर अबकर भारत के लिए यह मैदान लकी साबित हुआ।

यहां श्रीलंका को दूसरी बार हराया

यहां श्रीलंका को दूसरी बार हराया

बता दें कि भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ने 143 रनों का लक्ष्य रखा जिसे भारत ने 17.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। कोहली ने छक्का लगाकर जीत दिलाई। उन्होंने 17 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए। अब आखिरी मैच 10 जनवरी को पुणे में होगा जिसे जीत भारत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने दूसरी बार आयोजित टी-20 इंटरनेशनल मैच में श्रीलंका को मात दी है। इससे पहले 22 दिसंबर 2017 को बड़े स्कोर वाले इस मैच में भारत ने श्रीलंका को मात दी थी।

इंदौर में भारत का रिकॉर्ड

इंदौर में भारत का रिकॉर्ड

22 दिसंबर 2017, भारत बनाम श्रीलंका : भारत 88 रनों से जीता

7 जनवरी 2020, भारत बनाम श्रीलंका : भारत 7 विकेट से जीता

इंदौर में हुए 5 वनडे मैचों का रिकॉर्ड

15 अप्रैल 2006, भारत बनाम इंग्लैंड : भारत 7 विकेट से जीता

17 नवंबर 2008, भारत बनाम इंग्लैंड : भारत 54 रनों से जीता

8 दिसंबर 2011, भारत बनाम वेस्टइंडीज: भारत 153 रनों से जीता

14 अक्टूबर 2015, भारत बनाम साउथ अफ्रीका: भारत 22 रनों से जीता

24 सितंबर 2017, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत 5 विकेट से जीता

इंदौर में हुए टेस्ट का रिकॉर्ड

8-11 अक्टूबर 2016, भारत बनाम न्यूजीलैंड : भारत 321 रनों से जीता

14-16 नवंबर 2019, भारत बनाम बांग्लादेश : भारत पारी और 103 रनों से जीता

Story first published: Wednesday, January 8, 2020, 9:12 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+