मुंबई इंडियंस की आसान जीत
मुंबई इंडियंस तो पहले ही सेमी फ़ाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन मंगलवार को हुए आईपीएल के एक मैच में मुंबई ने दिल्ली की डेयर डेविल्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
सचिन की मुंबई ने गौतम गंभीर की दिल्ली को 39 रनों के बड़े फ़र्क़ से हरा दिया.
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुक़सान पर 183 रन बनाए और दिल्ली के सामने जीत के लिए 184 का लक्ष्य रखा.
जवाब में डेयर डेविल्स 20 ओवरों में सात विकेट के नुक़सान पर सिर्फ़ 144 रन बना पाई.
मुंबई इंडियंस की ओर से तेंदुलकर ने 30, तिवारी ने 38 और पोलार्ड ने 45 रन बनाए.
पोलार्ड को उनकी तूफ़ानी बल्लेबाज़ी के लिए मैन ऑफ़ द मैच दिया गया. उन्होंने 45 रन सिर्फ़ 13 गेंदों पर 2 चौके और पांच छक्कों की मदद से बनाए.
दिल्ली की तरफ से सांगवान ने 35 रन देकर दो विकेट लिए.
पिछले मैच में जैक कालिस ने तेंदुलकर से औरेंज कैप ले ली थी लेकिन फिर वह कैप तेंदुलकर के सिर पर नज़र आई. अभी दक्षिण अफ़्रीका के खिलाड़ी कैलिस तेंदुलकर से 14 रन पीछे हैं.
दिल्ली की ओर से शुरूआत अच्छी रही. वार्नर और सहवाग ने मिलकर 39 रन बनाए. सहवाग 20 रन बनाकर आउट हुए तो वार्नर 31 रन बनाकर.
कप्तान गंभीर ने नौ गेंद पर 17 रन बनाए और हरभजन का शिकार हो गए. फिर कोई भी नहीं टिक सका अंत में मैकडोनाल्ड ने 33 रन ज़रूर बनाए लेकिन लक्ष्य हाथ से निकल चुका था.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
