For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : सुरेश रैना और विराट कोहली के बीच होगी इस रिकॉर्ड को पहले बनाने की 'जंग'

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 की शुरुआत 23 मार्च से एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी जहां डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, एमएस धोनी की अगुवाई में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ जंग होगी। लेकिन धोनी-कोहली की लड़ाई के अलावा एक और जंग देखने को मिलेगी, जो होगी कोहली और सुरेश रैना के बीच। इन दोनों के बीच आईपीएल में सबसे पहले वो रिकाॅर्ड बनाने की लड़ाई है जो आजतक कोई नहीं बना सका।

दरअसल, कोहली-रैना पांच हजार रन पूरे करने के बेहद करीब हैं। अब देखना यह बाकी है कि इन दोनों में से काैन सा खिलाड़ी ये रिकाॅर्ड अपने नाम करता है। चिदंबरम स्टेडियम स्टेडियम इस इतिहास का गवाह बनने वाला है। रैना ने 176 मैचों की 172 पारियों में 4985 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 34.37 रहा है। हालांकि यह अब तक आईपीएल में सिर्फ एकमात्र शतक बना पाए है लेकिन रनों के मामले में सबसे ऊपर है। साथ ही अगर पहले मुकाबले में चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करती है और सुरेश रैना 15 रन बना देते हैं तो आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

वहीं दूसरी और कोहली ने अब तक आईपीएल में 163 मैच खेले हैं जिसमें 4948 रन बनाए हैं। इस तरह यह भी इस मुकाबले में 5000 रन पूरे करना चाहेंगे। कोहली को इसके लिए अभी 52 रन और बनाने पड़ेंगे। तो देखा जाएगा कि पहले 5000 रन कौन बनाता है। हालांकि विराट कोहली पर ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि वह लगातार शानदार फॉर्म में है और हर मैच में बड़ी से बड़ी पारी खेल रहे हैं। जबकि सुरेश रैना जो टीम से बाहर है और अब सीधे आईपीएल में खेलते हुए देखे जाएंगे।

Story first published: Wednesday, March 20, 2019, 15:28 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+