Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2019 : आईपीएल इतिहास में RCB के लिए पहली बार यह 'करिश्मा' नहीं कर पाए डिविलियर्स

नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के एबी डिविलियर्स की गिनती आईपीएल के विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है। वह भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों लेकिन देश-विदेशों में हो रहीं टी20 लीग के दाैरान इनका बल्ला खूब चलता है। डिविलियर्स का बल्ला आईपीएल सीजन-12 के सातवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी चला। उन्होंने 41 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चाैके व छह छक्के शामिल रहे। लेकिन बावजूद इसके बेंगलुरू टीम मुंबई के हाथों हार गई। इसी के साथ डिविलियर्स आईपीएल इतिहास में पहली बार वो करिश्मा नहीं कर पाए जिसके लिए वह विख्यात हैं।

दरअसल, यह पहला माैका आया है जब डिविलियर्स ने तूफानी पारी खेलने के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिलाई हो। इससे पहले डीविलियर्स 15 बार लक्ष्य का पीछा करते बड़ी पारी खेल चुके हैं और हर बार टीम को जीत दिलाई, इस दाैरान उन्होंने तीन बार दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए जीत दिलाई तो 12 बार बेंगलुरू को जीत दिलाई है। लेकिन इस बार 360 मास्टर से मशहूर डीविलियर्स टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि, उन्होंने इस पारी के साथ अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है।

डिविलियर्स ने आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे किए। उन्होंने अपने 143वें की मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बब तक 29 अर्धशतक और 3 शतक बनाए हैं। वही डीविलियर्स आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले तीसरे विदेशी बल्लेबाज हैं। उनसे पहले डेविड वार्नर और क्रिस गेल इस उप​लब्धि को हासिल कर चुके हैं। बता दें कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने अंत में 14 ओवरों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चाैके व तीन छक्के शामिल रहे। जवाब में बेंगलुरू टीम कोहली(46), डिविलियर्स(70) की शानदार पारियों के बावजूद भी 6 रनों से मैच हार गई।

Story first published: Friday, March 29, 2019, 11:16 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+