चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला पांचवां टेस्ट मैच टलेगा?
मुंबई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन की खबर आते ही चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट मैच को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं।
बीसीसीआई अभी निर्णय नहीं ले पाया है कि चेन्नई में पांचवां टेस्ट मैच कराया जाएगा या नहीं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच चेन्नई में 16 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच खेला जाना है।
बीसीसीआई के सचिव अजय शिर्के ने जयललिता के निधन को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि चेन्नई में होने वाले टेस्ट मैच को लेकर बीसीसीआई ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि जयललिता के निधन के बाद हम चेन्नई के हालत और माहौल पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों के भावनाओं और स्थानीय एसोसिएशन से भी जानकारी मिलने के बाद इसके बावत कोई फैसला किया जाएगा।
वहीं उन्होंने बताया कि पेटीएम रणजी ट्रॉफी का उड़ीसा और झारखंड के बीच होने वाले मैच का स्थान बदल दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
