For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पिछले एक महीने में तीन 'कमजोर टीमों' से हार चुकी है विराट ब्रिगेड

आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज भारतीय टीम पिछले तीन महीनों में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करवा चुकी है।

नई दिल्ली। आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज भारतीय टीम पिछले तीन महीनों में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज करवा चुकी है। दरअसल टीम इंडिया पिछले एक महीनें में तीन सबसे खराब रैंकिंग वाली टीम से हार का झेल चुकी है। ये सिलसिला रविवार चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से शुरू हुआ है। रविवार 2 जुलाई को भारत वेस्टइंडीज के हाथों 11 रनों से हार गया। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की टीम मौजूदा आईसीसी वनडे रैकिंग में 9वें नंबर पर है। यहां तक कि वेस्टइंडीज की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पाई थी। लेकिन धुरंधर बल्लेबाजों से सजी भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए।

पिछले एक महीने में टीम इंडिया ने 3-3 बार कमजोर रैंकिंग वाली टीमों से मैच गंवाया है। टीम इंडिया पिछले एक महीने में वनडे रैंकिंग में नंबर 7, 8 और 9 रैंकिंग वाली टीमों से हार चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे रैंकिंग की 7वें नंबर की टीम श्रीलंका ने भारत को हराया। एक से बढ़कर एक शानदार गेंदबाजों के बावजूद इस मुकाबले में टीम इंडिया 321 रन का स्कोर नहीं बचा सकी थी। इसके बाद फाइनल में आईसीसी वनडे रैंकिंग में 8वें नंबर पर काबिज पाकिस्तान ने भारत को हराकर उसके खिताब बचाने के सपने को चकनाचूर कर दिया। और अब 9वें नंबर पर काबिज वेस्टइंडीज से मैच गंवा बैठी। इससे एक बात तो साबित होती है कि भारतीय टीम में भले ही एक से बढ़कर एक विस्फोटक बल्लेबाज हों लेकिन वो भी कमजोर टीम के सामने फ्लॉप हो सकते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+