For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैदान में वापसी करते ही एबी डिविलियर्स ने किया ऐसा कारनामा जो अब तक क्रिकेट में पहले नहीं हुआ

लीग में डिविलियर्स त्सवाने स्पार्टन की कमान संभाल रहे है। यहां त्सवाने स्पार्टन का मुकाबला डेविड मिलर की कप्तानी वाली केपटाउन ब्लिट्ज से हो रहा था। तभी एक घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के करिश्माई खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने 6 माह के लंबे गैप के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी की है। डिविलियर्स पहले से ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह चुके हैं और संन्यास के बाद अब वे आईपीएल के साथ ही अन्य टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। एबी फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में जारी एमजांसी सुपर लीग में खेल रहे हैं। यह लीग उनकी वापसी के कारण चर्चाओं में बनी हुई है।

लीग में डिविलियर्स त्सवाने स्पार्टन की कमान संभाल रहे हैं। यहां त्सवाने स्पार्टन का मुकाबला डेविड मिलर की कप्तानी वाली केपटाउन ब्लिट्ज से हो रहा था। तभी एक घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां मैच की पहली पारी के दौरान डिविलियर्स को कोच मार्क बाउचर के साथ वॉकी-टॉकी पर बातचीत करते हुए पाया गया। डिविलियर्स मैदान पर ही कोच से बात करते हुए देखे गए।

पहली बार किया किसी खिलाड़ी ने ऐसा

यह बात पकड़ में आते ही मामला चारो ओर फैल गया क्योंकि अब तक इस लीग में भी किसी खिलाड़ी ने ऐसा नहीं किया है। किसी खिलाड़ी को मैदान से ही इस तरह वॉकी-टॉकी की सहायता से बात करते हुए नहीं देखा गया है। अभी तक बस यही देखा गया कि कोई खिलाड़ी मैदान पर खेल के दौरान कभी कभार कमेंटटेर के साथ बात कर लेता था, लेकिन इस तरह का ये पहला वाक्या है जब कोई खिलाड़ी वॉकी-टॉकी से ऐसा करता देखा गया।

लीग को रोचक बनाने का नियम तो नहीं

मैच के दौरान एबी दो बार ऐसा करते देखे गए। पहली बार छठे ओवर में और दूसरी बार 14 वे ओवर में। हालांकि जब मैच की दूसरी पारी शुरू हुई तो विपक्षी कप्तान डेविड मिलर ने इस तरह से किसी वॉकी टॉकी का इस्तेमाल नहीं किया। ऐसा लगता है जैसे एमजांसी सुपर लीग ने अपनी लीग में अभी ये ताजा ताजा कोई नया नियम बनाया है ताकि खेल की रोचकता बरकरार रहे।

Story first published: Saturday, November 17, 2018, 16:03 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+