Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई टेस्ट : लक्ष्मण भी हुए विदा, भारत के 100 रन पूरे (लीड-5)

चायकाल तक भारतीय टीम 37 रनों पर अपने तीन शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने अपनी संयम भरी पारियों की मदद से भारत को मुश्किल से उबारने का काम किया।

98 के कुल योग पर हालांकि लक्ष्मण भी खराब शॉट खेलने के कारण स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर की गेंद पर उन्हीं के द्वारा लपके गए। लक्ष्मण ने अपनी 24 रनों की पारी में 60 गेंदें खेलकर तीन चौके लगाए।

खबर लिखे जाने तक तेंदुलकर 47 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 37 तथा युवराज सिंह चार गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर 316 रनों की तुलना में भारतीय टीम अभी भी 216 रन से पीछे है।

अपनी इस पारी के दौरान तेंदुलकर ने इंग्लैंड के खिलाफ 2000 रन पूरे किए। छह रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पहुंचने के साथ ही उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया। इंग्लैंड के खिलाफ यह तेंदुलकर का 23वां मैच है। तेंदुलकर ने इंग्लैंड के अलावा आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से अधिक रन बनाए हैं।

भारत का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में गिरा। सहवाग 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हुए। उस समय भारत का स्कोर 16 रन था।

इसके बाद 34 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (19) भी चलते बने। गंभीर को अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान ने पगबाधा आउट किया। गंभीर ने 43 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

कुल योग में अभी तीन रन ही जुड़े थे कि काफी देर से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (3) भी स्वान के शिकार बने। द्रविड़ ने 24 गेंदों का सामना किया।

इससे पहले, इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 316 रनों पर सिमट गई। पारी के अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर 102 गेंदों पर एक चौके की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैच के पहले दिन पांच विकेट पर 229 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम की दूसरे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ (18) पहले दिन के अपने व्यक्तिगत स्कोर में बिना कोई रन जोड़े अमित मिश्रा की गेंद पर गंभीर के हाथों लपके गए।

इसके बाद नाइटवॉचमैन एंडरसन (19) और प्रायर ने स्कोर को 271 रनों तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर मिश्रा ने एंडरसन को युवराज सिंह के हाथों कैच करा दिया। एंडरसन ने 82 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।

एंडरसन के विदा होने के बाद स्वान कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर हरभजन सिंह के शिकार बने। हरभजन ने उन्हें द्रविड़ के हाथों कैच कराया।

हार्मिसन (6) को युवराज ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया जबकि ईशांत शर्मा ने आखिरी बल्लेबाज पनेसर (6) को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड की पारी समाप्त कर दी।

इंग्लैंड की टीम ने 128.4 ओवर के खेल में 2.45 के औसत से रन जुटाए। भारत की ओर से हरभजन और मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि जहीर खान को दो सफलताएं मिलीं। युवराज तथा ईशांत एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+