फतुल्लाह। बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम में हरभजन सिंह और आर अश्विन को विराट कोहली ने 11 खिलाड़ियों में शामिल किया है।
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद बतौर पूर्वकालिक कप्तान विराट कोहली का यह पहला टेस्ट दौरा है। वहीं लंबे समय बाद वापसी कर रहे हरभजन सिंह को टीम शामिल किये जाने के बाद उनसे काफी उम्मीदें हैं।
भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत करने मुरली विजय और शिखर धवन क्रीज पर उतरे हैं। टीम इंडिया के फाइनल इलेवन में रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, विराट विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साह (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, इशांत शर्मा, उमेश यादव, वरुण एरॉन को शामिल किया गया है।