IPL-8: चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंदा, लगातार तीसरी जीत
नयी दिल्ली। आईपीएल 8 के रोमांचक मुकाबले में चैन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल सीजन 8 में लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। ड्वेन स्मिथ के शानदार 62 और ब्रेंडन मैकलम के आतिशी 46 रनों की बदौलत चैन्नई की टीम ने मुंबई को करारी शिकस्त दी है।
मुंबई के 184 रनों की पीछा करते हुए चैन्नई सुपर किंग्स ने महज 4 विकेट खोकर 20 गेंद शेष रहते हुए ही जीत हासिल कर ली।वहीं मुंबई इंडियंस आईपीएल-8 में अब तक कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है।
चैन्नई की ओर से ब्रेडन मैकलम ने तूफानी 46 रन बनाए। जिसनें 20 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाए, जबकि स्मिथ ने 30 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाकर 62 रन बनाए।
इनके बाद सुरेश रैना ने नाबाद 43 की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। रैना ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 43 रन बनाए। जबकि टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई इंडियंस की शुरुआत हालांकि काफी खराब रही और 12 रन पर उसके शीर्ष तीन बल्लेबाजी पवेलियन लौट चुके थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
