Hazel Keech के प्रेग्नेंट होने की खबरों पर भड़कीं युवराज की मां, कहा अफवाहें फैलाना ठीक नहीं
नई दिल्ली। किसी सेलिब्रेटी की शादी हुई नहीं कि कुछ दिनों बाद मीडिया में उनकी फैमिली प्लानिंग की खबरें आने लगती हैं, जिसमें से आधे से ज्यादा खबरें झूठी होती हैं, पता नहीं लोगों को इतनी जल्दी क्यों रहती है, अरे ये कहना हमारा नहीं बल्कि क्रिकेटर युवराज सिंह की लविंग मम्मी शबनम सिंह का है,जिन्होंने ये बयान उन खबरों पर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि युवराज सिंह और Hazel Keech अब अपना परिवार बढ़ाने जा रहे हैं और हैजल गर्भवती हैं।

हैजल कीच की एक फोटो वायरल हुई
आपको बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की वाइफ हैजल कीच की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें हैजल कुछ ढीले-ढाले कपड़ों में नजर में आई थीं, जिसके बाद ये अफवाह फैल गई कि युवी पापा बनने जा रहे हैं।

हैजल प्रेग्नेंट नहीं
वायरल हो रही तस्वीर और फैल रही खबरों पर चुप्पी तोड़ते ही शबनम सिंह ने कहा कि अभी दोनों की शादी को सिर्फ 10 महीने हुए हैं। हैजल प्रेग्नेंट नहीं हैं।

ये हमारे लिए बहुत खुशी का पल होगा
साथ ही शबनम सिंह ने ये भी कहा कि उनकी प्राइवेसी में दखल ना दिया जाए। खुद के बारे में ऐसी बातें पढ़ना और सुनना किसी को अच्छा नहीं लगता। जब भी हैजल प्रेग्नेंट होंगी, ये हमारे लिए बहुत खुशी का पल होगा, लेकिन इस तरह की अफवाहें फैलाना ठीक नहीं।

30 नवंबर, 2016
आपको बता दें कि युवी और हैजल की शादी पिछले साल 30 नवंबर, 2016 को जालंधर में गुरुद्वारे में हुई थी। इसके बाद गोवा में हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी हुई थी। इस हाई प्रोफाइल शादी में फिल्म जगत, राजनीति और खेल की दुनिया की नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुई थीं।

हैजल काफी कुछ मेरी मां जैसी...
युवी और हैजल ने प्रेमविवाह किया है। एक रियलिटी शो में युवी ने इस बात का खुलासा किया था। युवी ने कहा कि हैजल काफी कुछ मेरी मां जैसी है इसलिए शायद मेरा दिल उन पर आ गया। वैसे हैजल को क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications