दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को सेंट लूसिया में बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने 60 गेंदों पर 101 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 14 रनों से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली। ट्वेंटी -20 विश्व कप में शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
रैना की यह पारी पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक से शादी रचाने वाली सानिया को बहुत पसंद आई और उन्होंने सोशल नेटवर्किं ग वेसाइट 'ट्विटर' के जरिए उन्हें बधाई दी। सानिया ने रैना को भेजे संदेश में कहा, "शतक जड़ने के लिए आपको मेरी ओर से बधाई। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।"
सानिया पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि शोएब से शादी करने के बावजूद वह हमेशा भारतीय क्रिकेट टीम का ही समर्थन करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।