Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गजब! पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने तोड़ डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड, एक मैच में झटके '16 विकेट'

रावलपिंडी। कहते हैं कि पाकिस्तान में तेज गेंदबाजों की फसल उगती है। शायद यही वजह है कि पाकिस्तान की गेंदबाजी हमेशा से ही दुनिया की सबसे खतरनाक गेंदबाजी में से एक रही है। जी हां, दरअसल पाकिस्तान एक तेज गेंदबाज साद अल्ताफ ने पाकिस्तान फर्स्ट क्लास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साद अल्ताफ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड बनाया।

41 रन देकर 16 विकेट लिए

41 रन देकर 16 विकेट लिए

बता दें कि पाकिस्तान में इस समय कायद-ए-आजम ट्रॉफी खेली जा रही है। इसी ट्रॉफी के एक मैच में साद अल्ताफ ने फाटा के खिलाफ 141 रन देकर 16 विकेट लिए।

अल्ताफ ने सोहेल खान का रिकॉर्ड तोड़ा

अल्ताफ ने सोहेल खान का रिकॉर्ड तोड़ा

अल्ताफ ने सोहेल खान का रिकॉर्ड तोड़ा है। सोहेल ने 2007 में एक मैच में 189 रन देकर 16 विकेट झटके थे। अब अल्ताफ ने विकेट तो 16 ही झटके हैं लेकिन रन सोहेल से कम खर्च किए और ट्रॉफी में बतौर गेंदबाज बेस्ट प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बता दें कि उन्होंने फाटा के खिलाफ दोनों पारियो में 8-8 विकेट झटके थे।

3 बार वो एक पारी में 5 विकेट ले चुके

3 बार वो एक पारी में 5 विकेट ले चुके

वैसे आपको बता दें कायद-ए-आजम के इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट सोहेल खान ने ही झटके हैं। उन्होंने 6 मैच में 38 विकेट झटके हैं, जिसमें से 3 बार वो एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं।

27 बार एक पारी में 5 विकेट

साद अल्ताफ का ये 98वां फर्स्ट क्लास मैच था। उन्होंने 2001 में डेब्यू किया था। वो अबतक कुल 393 विकेट झटक चुके हैं जिसमें वो 27 बार एक पारी में 5 विकेट और 5 बार एक मैच में 10 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+