जीत के साथ फ़ाइनल में सायना नेहवाल
दो महीने पहले साइना ने स्विस ओपन के फ़ाइनल में भी हुन सुंग को हराया था. फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला चीन की वांग शिन से होगा. सेमी फ़ाइनल में साइना को कोरियाई खिलाड़ी से बहुत ज़्यादा प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा और वे सीधे गेम में मैच जीत गईं. 35 मिनट तक चले इस मुक़ाबले में लोगों का सानिया का बेहतरीन खेल देखने को मिला. सानिया ने अपनी ख़ासियत नेट पर टैप्स के अलावा ज़ोरदार शॉट्स भी लगाए.
इस मुक़ाबले में साइना शुरू से ही आक्रामक खेल खेल रही थीं. पहले गेम में 6-3 से बढ़त हासिल करने के बाद साइना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. पहला गेम 21-14 से जीतने के बाद साइना ने दूसरे गेम में भी ज़बरदस्त शुरुआत की. एक समय वे 4-0 से आगे थी और फिर दूसरे गेम का स्कोर 11-4 तक पहुँचा. आख़िरकार साइना ने दूसरा गेम 21-13 से जीतकर सेमी फ़ाइनल में जीत हासिल कर ली. फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला अब चीन की वांग शिन से होगा.
जीत हासिल करने के बाद साइना ने कहा कि वे दो महीने पहले स्विस ओपन के फ़ाइनल से ज़्यादा इस मुक़ाबले में आश्वस्त थी और कहीं न कहीं उन्हें ये लग रहा था कि वे हुन सुंग को हरा देंगी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
