आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में अश्विन दूसरे नंबर पर, कोहली को जगह नहीं
नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में स्पिन गेंदबाज आर अश्विन टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। आईसीसी की रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर हैं। जबकि किसी भी भारतीय बल्लेबाज को टॉप 10 में जगह नहीं मिली है।
आर अश्विन को कुल 871 अंक मिले हैं जोकि स्टुअर्ट ब्रॉड से एक अंक पीछे हैं। इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडर्सन आईसीसी की शीर्ष रैकिंग में आ गये हैं। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हेडिंग्ले में
10 विकेट हासिल किये थे। एंडर्सन ने कुल 49 अंक हासिल किये जिसके चलते वह अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गये हैं।
एंडर्सन 49 अंको के साथ आईसीसी के टॉप टेन में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। उनके पास कुल 854 अंक हैं। आईसीसी क्रिकेट की टॉप लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 925 अंको के साथ शीर्ष पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट के पास 876 अंक है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन के पास 868 अंक हैं।
दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के पास 860 अंक, पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज युनुस खान के पास 826 अंक हैं। वहीं टेस्ट ऑलराउंडर के तौर पर आर अश्विन अभी भी शीर्ष पर हैं। उनके कुल 406 अंक हैं। जबकि बांग्लादेश के शकीब अल हसन दूसरे स्थान पर है उनके पीछे इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्राड हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
