हैदराबाद के पूर्व कप्तान और BCCI के महाप्रबंधक रहे एमवी श्रीधर का निधन
हैदराबाद। एक दुखद खबर खेल जगत से है, हैदराबाद के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के मैनेजर के साथ साथ बीसीसीआई के महाप्रबंधक रहे एमवी श्रीधर का सोमवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। श्रीधर का निधन हैदराबाद स्थित उनके घर पर हुआ, उन्हे अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. उनकी उम्र 51 साल थी। अभी पिछले महीने ही हितों के टकारव के आरोपों के चलते डॉ एम वी श्रीधर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के महाप्रबंधक (क्रिकेट ऑपरेशन) के पद से इस्तीफा दिया था। श्रीधर के ऊपर आरोप थे कि उन्होंने हैदराबाद क्रिकेट ऐसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले कुछ क्लबों में अपने मालिकाना हक की जानकारी को छुपाया था। ऐसा करना सीधे-सीधे लोढ़ा कमेटी के सुझाए नियमों के तहत हितों के टकराव के दायरे में आ रहा था। जिसके बाद श्रीधर को बिना शर्त इस्तीफा देने का निर्देश दिया गया था।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)
इससे पहले भी एमवी श्रीधर विवादों में भी रहे थें। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जोहरी ने बीसीसीआई के जनरल मैनेजर (क्रिकेट ऑपरेशन) एमवी श्रीधर को एक बाक ग्राफ्ट केस का फुल डीटेल मुहैया न कराने के लिए नोटिस भेजा था। फरवरी में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा नियुक्ति प्रशासकों की समिति ने बीसीसीआई की कार्यवाही का चार्ज ले लिया था। इस दौरान उन्होंने सभी बोर्ड के कर्मचारियों को 'डिस्क्लोजर फॉर्म' मुहैया कराया था ताकि उनका ऑफिस स्वच्छ और हितों के टकराव से मुक्त रहे। श्रीधर ने हालांकि डिस्क्लोजर फॉर्म जमा कर दिया था लेकिन उन्होंने इसमें लंबित मामलों का जिक्र नहीं किया था।
21 शतक और 27 अर्धशतक
श्रीधर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 97 प्रथम श्रेणी मैचों में 6701 रन बनाए हैं इस दौरान उन्होंने 21 शतक और 27 अर्धशतक भी लगाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उवका बेस्ट स्कोर 366 रन था, बावजूद इसके श्रीधर कभी भी टीम इंडिया के हिस्सा नहीं बन पाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
