Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ़ाइनल में हार गईं सानिया मिर्ज़ा

फ़ाइनल में सानिया मिर्ज़ा शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की नंबर पाँच खिलाड़ी रूस की वेरा ज़्योनरेवा से हार गईं.

ज़्योनरेवा ने सानिया को सीधे सेटों में 7-5 और 6-1 से मात दी. सानिया ने ज़्योनरेवा को कड़ी टक्कर दी. लेकिन अपने अनुभव के आधार पर ज़्योनरेवा ने एक घंटे 17 मिनट में मैच जीत लिया.

पहले सेट में सानिया और ज़्योनरेवा के बीच कड़ा मुक़ाबला हुआ. दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की सर्विस तोड़ी. लेकिन लगातार बढ़ते दबाव के कारण सानिया ने कई ग़लतियाँ की और आख़िरकार सेट हार गईं.

पहले सेट के पहले गेम में ही सानिया को ज़्योनरेवा की सर्विस तोड़ने का सुनहरा मौक़ा मिला. लेकिन उन्होंने इसे गँवा दिया. लेकिन सानिया को तीसरे गेम में ज़्योनरेवा की सर्विस तोड़ने में सफलता मिली.

मुक़ाबला

लेकिन ज़्योनरेवा कहाँ हार मानने वाली थी. अगले ही गेम में उन्होंने भी सानिया की सर्विस तोड़ी और मैच में वापसी की. 11वें गेम में अपनी सर्विस पर जीत हासिल कर ज़्योनरेवा ने स्कोर 6-5 कर दिया.

सानिया ने कई ग़लतियाँ की

लेकिन निर्णायक क्षण में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण सानिया की सर्विस एक बार फिर टूटी और वे पहला सेट 7-5 से हार गईं.

पहला सेट हार जाने के बाद सानिया ने दूसरे सेट के पहले गेम में ज़्योनरेवा की सर्विस तोड़ने का मौक़ा गँवा दिया. इसके बाद तो बस सानिया देखती रह गईं और ज़्योनरेवा ने उनकी एक न चलने दी.

सानिया दूसरा सेट 6-1 से हार गईं और ख़िताब जीतने का उनका सपना टूट गया. लेकिन फ़ाइनल तक पहुँचने के कारण सानिया की रैंकिंग सुधर सकती है.

इस समय डब्लूटीए की रैंकिंग में सानिया 126वें नंबर पर हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+