नयी दिल्ली (ब्यूरो)। वेस्टइंडीज के बिस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की इमेज काफी रंगीन मिजाज़ इंसान की है। वो मैच से पहले या मैच के बाद अकसर पार्टियों और पब में देखे जाते हैं। ऐसा ही एक फोटो सामने आई है।
पार्टी की इन तस्वीरों को खुद स्नेहा उलाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो अब वायरल हो गया है। पार्टी में क्रिस गेल और स्नेहा उलाल के साथ ड्वेन ब्रावो भी मौजूद थे। आपको बता दें कि ड्वेन ब्रावो के सॉन्ग 'चैंपियन' की लॉन्च के मौके पर इस पार्टी का आयोजन किया गया था।
स्नेहा के बारे में कहा जाता है कि वो ऐश्वर्या राय की डुप्लीकेट हैं। स्नेहा को सलमान खान ही बॉलीवुड में लाए थे, जो उस वक्त ऐश्वर्या राय के प्यार में चोट खाए हुए थे। स्नेहा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी' से बॉलीवुड में कदम रखा था, मगर कुछ समय बाद वो टॉलीवुड की ओर रुख कर गईं।